स्मार्ट कार्ड बनवाने की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, सासाराम : गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के ल

By Edited By: Publish:Sat, 18 Apr 2015 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2015 06:26 PM (IST)
स्मार्ट कार्ड बनवाने की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, सासाराम : गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को सदर प्रखंड मुख्यालय पर कार्यशाला आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए जानकारी दी गई। 30 रुपये के पंजीकरण में 30 हजार रुपये तक का इलाज करवाने के लिए सभी जरुरतमंदों को स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए कहा गया।

बीडीओ विजय कुमार मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य बीमा योजना को ले अस्पतालों का चयन किया गया है। जिसमें लाभुक 30 हजार रुपये तक का इलाज अपने पांच परिवार सहित एक साल तक करवा सकते हैं। इलाज के लिए पंजीकरण व स्मार्ट कार्ड बनवाना जरुरी है। इसके लिए महज 30 रुपये ही शुल्क लिए जाएंगे। इससे अधिक राशि की मांग करने वालों की सूचना भी देने के लिए कहा। कहा कि आंगनबाड़ी सेविका गांव के सभी लोगों के बारे में जानकारी रखती हैं। उनका दायित्व है कि वे सभी जरुरतमंदों को स्मार्ट कार्ड बनवाएं। कार्यशाला में कई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी