केसीएल मजदूरों की हड़ताल समाप्त

संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : कल्याणपुर सिमेंट फैक्ट्री के मजदूरों की हड़ताल प्रबंधन व यूनियन नेताओ

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 07:36 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 07:36 PM (IST)
केसीएल मजदूरों की हड़ताल समाप्त

संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : कल्याणपुर सिमेंट फैक्ट्री के मजदूरों की हड़ताल प्रबंधन व यूनियन नेताओं के बीच वार्ता के बाद मंगलवार को समाप्त किया गया। बिहार राज्य पत्थर कट्टी यूनियन के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा दिसंबर व जनवरी का वेतन, पूर्व वित्तीय वर्ष का एलटीए, अपरेंटिस करने वाले अभ्यर्थी का एक माह का वेतन तत्काल देने, डस्ट इलाइस (गुड, साबुन तेल) आदि मांगें पूरी किए जाने के बाद हड़ताल को समाप्त किया गया। वहीं कंपनी प्रबंधन के सीवी कुमार के अनुसार यूनियन नेताओं ने आश्वासन दिया है कि अब कम से कम छह माह तक मजदूर किसी तरह की हड़ताल नहीं करेंगे। कंपनी 24 घंटे तक पूर्णत: बंद हो जाने से प्रबंधन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वार्ता में अशोक कुमार सिंह, नारायण राम समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी