ईओ के नहीं होने से कामकाज प्रभावित, लौट रहे आवेदक

संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी क

By Edited By: Publish:Sat, 29 Nov 2014 10:00 AM (IST) Updated:Sat, 29 Nov 2014 10:00 AM (IST)
ईओ के नहीं होने से कामकाज प्रभावित, लौट रहे आवेदक

संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद नप के कामकाज पर असर पड़ना शुरू हो गया है। आए दिन आवेदक बैरंग लौट रहे हैं।

कर्मियों की मानें तो ईओ के नहीं रहने से विकास के कार्य बाधित हो रहा है। पेंशन आदि योजना पर भी कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है। स्थानीय निवासी बुलबुल पांडेय, प्रिंस कुमार, बबन यादव, संतन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, यमुना गुप्ता, सागर मेहता ने कहा कि नप में बार-बार आने के बाद भी ईओ की अनुपस्थिति से कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं मुख्य पार्षद शंभु राम, उपमुख्य पार्षद सुनीता देवी, पार्षद जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी, देवेंद्र नाथ यादव, मदन प्रसाद, चिंकु सिन्हा आदि ने कहाकि नप में नये स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति की मांग मंत्री से की गई है। डीएम से भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किसी को प्रभार देने का अनुरोध किया गया है।

chat bot
आपका साथी