अवैध पत्थर ढुलाई को ले चेकिंग अभियान

संवाद सूत्र, अकोढ़ीगोला (रोहतास): अवैध पत्थर की ढुलाई की सूचना पर गुरुवार की रात मुख्य सड़कों व कैनाल

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 09:29 AM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 09:29 AM (IST)
अवैध पत्थर ढुलाई को ले चेकिंग अभियान

संवाद सूत्र, अकोढ़ीगोला (रोहतास): अवैध पत्थर की ढुलाई की सूचना पर गुरुवार की रात मुख्य सड़कों व कैनाल पथ पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने निजी वाहन व सादे लिबास में छापेमारी की।

थानाध्यक्ष संजय झा ने बताया कि एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर सादे लिबास में मुख्य पथ, आयरकोठा, चांदी पथ व आरा-बक्सर कैनाल पथ में पत्थर लदे वाहनों की धर पकड़ के लिए जाल बिछाया गया। इस क्रम में अनि महेंद्र राम के साथ पुलिस टीम ने बक्सर कैनाल पथ पर छपरा के समीप से पत्थर लदे ट्रैक्टर को चालक के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक सुनील राम तुम्बा (रोहतास) ने पुलिस को बताया कि वह इंद्रपुरी-डेहरी होते बक्सर कैनाल के रास्ते राजपुर जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध पत्थर के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी