जानलेवा हमले के दो आरोपियों ने किया सरेंडर

By Edited By: Publish:Mon, 21 Jul 2014 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jul 2014 10:57 PM (IST)
जानलेवा हमले के दो आरोपियों ने किया सरेंडर

संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : एसडीजेएम सुभाष चंद द्विवेदी की अदालत में सोमवार को एक युवक को चाकू मार घायल करने के आरोपी दो युवकों ने आत्म समर्पण किया। जिनकी जमानत खारिज कर दी गई। डेहरी (इंद्रपुरी) थाना के कटार निवासी अजीत कुमार सब्जी लेकर गत 16 जुलाई को अपने घर वापस लौट रहा था। तभी गांव का रवि कुमार किसी बात को लेकर उससे बकझक करने लग। बात मारपीट तक पहुंच गई। तभी रवि ने अपने दो मित्रों पवन कुमार व बलवीर कुमार का बुलाया। दोनो आये व अजीत की छाती में चाकू मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पवन व बलवीर ने आज एसडीजेएम के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। दोनों की जमानत रद्द कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी