गड्ढे में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

सदर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत अंतर्गत पतिलवा गांव में नहर के समीप एक गड्डे में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त हसंनगंज थाना क्षेत्र निवासी के रूप हुई है। वहीं सदर पुलिस घटना की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 06:14 AM (IST)
गड्ढे में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
गड्ढे में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया)। सदर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत अंतर्गत पतिलवा गांव में नहर के समीप एक गड्डे में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त हसंनगंज थाना क्षेत्र निवासी के रूप हुई है। वहीं सदर पुलिस घटना की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि दो दिन पूर्व हत्या कर शव को पानी से भरे गड्ढे में छुपा दिया गया है। गुरूवार को 11 बजे के आसपास कुछ लोग नहर होकर बहियार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान नहर से सटे पानी से भरे गड्ढे में शव को तैरते हुए देखा। इसके बाद सदर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव मिलने की खबर को लेकर बभनी रहिका के कुछ लोग वहां पहुंचे तो शव को पहचानते हुए कहा कि मृतक का रिश्तेदार बभनी रहिका में है। मृतक हसंनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी