सर्पदंश से महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने एएनएम को पीटा

पूर्णिया। रविवार की रात्रि सर्पदंश की शिकार एक 45 वर्षीय महिला की मौत जललागढ़ अस्पताल में समय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 10:07 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 10:07 PM (IST)
सर्पदंश से महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने एएनएम को पीटा
सर्पदंश से महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने एएनएम को पीटा

पूर्णिया। रविवार की रात्रि सर्पदंश की शिकार एक 45 वर्षीय महिला की मौत जललागढ़ अस्पताल में समय से इलाज नहीं होने की वजह से हो गई। जिससे गुस्साएं परिजनों एवं ग्रामीणों ने प्रभारी चिकित्सक डॉ. भीम लाल के नहीं मिलने पर एक एनएम की पिटाई कर दी। मामला उग्र होता देखा बीडीओ मोनोलिशा, थानाध्यक्ष मु. गुलाम शाहबाज सदल-बल के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास में जुट गए। स्थानीय विधायक मु. आफाक आलम भी अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिवार एवं आक्रोशित लोगों को समझाते हुए आश्वासन देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वे सरकार से बात करेंगे। इसके बाद आक्रोशित लोग शात हुए। घटना के बारे में बताया गया चक महतो टोला निवासी रतनी देवी को साप ने डस लिया था। इसके बाद उसे 11 बजे इलाज के लिए जललागढ़ अस्पताल लाया गया किंतु करीब आधा घटे से ज्यादा देर तक अस्पताल में रहने के बाद कोई नहीं मिला तब तक महिला की स्थिति काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद प्राथमिक उपचार हुआ और चिंताजनक स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया ले जाते समय में उसने रास्ते में दम तोड़ दी। इससे लोग आक्रोशित हो गए। विधायक आफाक आलम ने कहा कि डॉ. भीम लाल पिछले 10 सालों से जललागढ़ अस्पताल में पदस्थापित हैं और इनका रवैया शुरू से गैर जिम्मेदाराना रहा है।

chat bot
आपका साथी