सड़क दुर्घटना में सेविका की मौत

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदवार पंचायत के केन्द्र संख्या 106 की सेविका शहनाज सुलताना की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 09:18 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 09:18 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में सेविका की मौत
सड़क दुर्घटना में सेविका की मौत

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदवार पंचायत के केन्द्र संख्या 106 की सेविका शहनाज सुलताना की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि ग्यारह बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ कार से अपने मायके पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद को जा रही थी। जैसे ही वह रायगंज के नागर ब्रिज के नजदीक पहुंची कि कार दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में सेविका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में सेविका के एक पुत्र को चोट आई है। इस संबंध में आंगनबाड़ी विभाग की महिला पर्यवेक्षिका प्रीति रानी ने बताया कि सेविका की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की सूचना मिली है।

chat bot
आपका साथी