पाकिस्तान से आई हवा ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज

पूर्णिया। वेस्टर्न डिस्टर्वेस की वजह से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:12 AM (IST)
पाकिस्तान से आई हवा ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज
पाकिस्तान से आई हवा ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज

पूर्णिया। वेस्टर्न डिस्टर्वेस की वजह से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए तथा सूरज की किरणें क्षीण पड़ गई। मौसम का यह रूख कम से कम तीन दिनों तक बना रहने की संभावना है। मौसम केंद्र पूर्णिया के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा। केंद्र के वीरेंद्र झा के अनुसार 22 एवं 23 फरवरी को मौसम खराब रहने की संभावना है। दो दिनों तक थंडरिग और लाइटनिंग की संभावना है। उनके अनुसार यह प्री मानसून की दस्तक है।

पाकिस्तान की ओर से आई पछुआ हवा ने बिहार और झारखंड में मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। गुरुवार की सुबह अन्य दिनों की तरह सामान्य थी। सूर्याेदय समय पर हुआ तथा सूर्य की किरणें भी गर्म थी। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने रंग बदला। आसमान में छाए बादल ने सूर्य की चमक मद्धिम कर दी। पछुआ हवा की रफ्तार भी बढ़ गई। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। सुबह में रीलेटिव ह्यूमेटिव 85 था जो शाम मे घट कर 64 हो गया। मौसम केंद्र के अनुसार अभी कम से कम तीन दिनों तक आसमान क्लाउडी रहेगा। हालांकि बारिश की संभावना कम है लेकिन थंडरिग और लाइटनिंग होगी। मार्च से प्री मानसून शुरू हो जाता है जिसमें बारिश कम होती है लेकिन बादल छाए रहते हैं। 23 फरवरी के बाद फिर मौसम सामान्य होने का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी