एमएल आर्य कॉलज के छात्रों से मिली विवि छात्र संघ अध्यक्ष

पूर्णिया। विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष नूपुर शुभागी शुक्रवार को मुंशी लाल आर्य महाविद्यालय कसबा प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 09:47 PM (IST)
एमएल आर्य कॉलज के छात्रों से मिली विवि छात्र संघ अध्यक्ष
एमएल आर्य कॉलज के छात्रों से मिली विवि छात्र संघ अध्यक्ष

पूर्णिया। विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष नूपुर शुभागी शुक्रवार को मुंशी लाल आर्य महाविद्यालय कसबा पहुंचकर वहां के छात्र-छात्राओं की समस्याओं से रूबरू हुई और वहां के प्राचार्य से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित में हर संभव मदद का भरोसा दिया। छात्राओं की मुख्य समस्या कॉमन रूम की है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मु. कमाल ने कुछ समस्या बताई, जिस पर छात्र संघ अध्यक्ष ने कुलपति से मिलकर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान कॉलेज काउंटर पर शेड निर्माण पर सहमति बनी। गुरुवार को पीजी दर्शनशास्त्र की परीक्षा का प्रश्नपत्र नहीं आने पर भी चर्चा हुई। इस विषय पर प्रधानाचार्य ने कहा कि परीक्षार्थियों के लिखित आवेदन पर विवि प्रशासन को पत्र समर्पित कर दिया गया है। इस मौके पर दीपक कुमार झा, कॉलेज अध्यक्ष किशन, कॉलेज उपाध्यक्ष आभास, महासचिव नीरज सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि काजल कुमारी, आशीष चौधरी, निकिता कुमारी, प्रिया कुमारी, अक्षय कुमार, अगम सम्राट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी