वोटिंग के दौरान छावनी में तब्दील रही नगर निगम कार्यालय

पूर्णिया। नगर निगम में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर शनिवार को आयोजित बैठक के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Jul 2018 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 28 Jul 2018 10:20 PM (IST)
वोटिंग के दौरान छावनी में तब्दील रही नगर निगम कार्यालय
वोटिंग के दौरान छावनी में तब्दील रही नगर निगम कार्यालय

पूर्णिया। नगर निगम में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर शनिवार को आयोजित बैठक के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह से शाम तक नगर निगम पकररसर पुलिस छावनी में तब्दील रही। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित बैठक में प¨रदे भी पर नहीं मार सके और शांतिपूर्ण ढंग से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई व अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ। सुरक्षा को लेकर निगम के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। नगर निगम की ओर जाने वाले रास्ते में आरएनसाह चौक, पुलिस लाइन चौक, कला भवन रोड़ और कचहरी चौक पर बैरिके¨डग की गई थी। बैरिके¨डग के अंदर समूह में लोगों के प्रवेश और वाहनों की नो इंट्री रही। पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल निगम के आसपास भीड़ को कंट्रोल करते रहे। निगम के अंदर सूचीबद्ध लोगों को प्रवेश करने दिया गया। चर्चा में शामिल होने वाले लोगों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था में सदर एसडीपीओ कृष्ण कुमार राय, बायसी एसडीपीओ मनोज राम, धमदाहा एसडीपीओ प्रेम सागर, बनमनखी एसडीपीओ विभाष कुमार सहित केहाट थानाध्यक्ष श्यामकिशोर यादव, मरंगा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा, सदर थानाध्यक्ष भाई भरत कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, मीरगंज थानाध्यक्ष मेनका रानी, कसबा थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार आदि लगे हुए थे।

chat bot
आपका साथी