महापौर ने 2.25 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

पूर्णिया। शहर के विभिन्न वार्डो में सड़क एवं नाला निर्माण कार्य के लिए महापौर सविता देवी ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 08:00 PM (IST)
महापौर ने 2.25 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास
महापौर ने 2.25 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

पूर्णिया। शहर के विभिन्न वार्डो में सड़क एवं नाला निर्माण कार्य के लिए महापौर सविता देवी ने 2.25 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत वार्ड नंबर पांच में सर्वप्रिया सिंह के घर से शालिनी सायरा सिंह के घर होते हुए अजीत सिंह के घर तक पीसीसी निर्माण 22 लाख 90 हजार से होगा। वार्ड नंबर दो में राजेंद्र नगर कृष्णदेव राजा के घर से संजय रेनू के घर तक अशोक सिंह से स्वर्गीय राम लगन सिंह के घर तक पीसीसी एवं नाला निर्माण का कार्य 23 लाख 93 हजार से किया जाएगा। वार्ड नंबर 10 में उफरैल चौक स्थित श्री कृष्ण मंदिर से दिनेश यादव के घर तक कालीकरण 24 लाख 67 हजार से होगा। वार्ड 10 में ही हरीश चंद्र यादव के घर के निकट अनुसूचित जाति टोला तक श्री कृष्ण मंदिर और दिनेश यादव के घर तक आरसीसी कलभट का निर्माण 24 लाख 90 हजार से किया जाएगा। वार्ड संख्या 33 में जोका जलमलय में नियाजउद्दीन के घर से मध्य जोका जलमलय की ओर सड़क में पीसीसी का कार्य 23 लाख 94 हजार से किया जाएगा। वार्ड नंबर 34 में नाका चौक नवरत्न से राधेश्याम केडिया के घर तक आरसीसी नाला निर्माण 23 लाख 11 हजार से किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 36, 39 सहित अन्य वार्डों में महापौर ने सड़क व नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान वार्ड पार्षद रंजना सहाय, किरण देवी, प्रतिमा कुमारी, मुर्शीदा खातून, विलास चौधरी, मुरारी भगत, पवन ठाकुर, राणा रंजीत सिंह, विश्वजीत सिंह, कुणाल किशोर, सोहेल कुमार उर्फ मुन्ना, पार्षद प्रतिनिधि ब्रजेश यादव, शंकर ऋषि, बबलू सहाय, राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी