बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

पूर्णिया। बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन की वार्षिक बैठक कार्यालय स्थित प्रशाल में आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:00 PM (IST)
बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा
बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

पूर्णिया। बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन की वार्षिक बैठक कार्यालय स्थित प्रशाल में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रोग्रेसिव यूनियन के उपमहामंत्री पशुपति सिंह ने की। सबसे पहले कोरोना महामारी के दौरान विद्युत कर्मी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। मौके पर सभी अतिथियों को स्वागत पूर्णिया अंचल के यूनियन अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने किया। स्वागत भाषण यूनियन के संरक्षक केके सिंह ने दिया। बैठक में यूनियन नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। विद्युत अंचल के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव मनोहर ठाकुर, उपसचिव प्रदीप झा, हरेराम, कोषाध्यक्ष आशिष आनंद बनाये गए। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पूर्व के अध्यक्ष अमोद कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव सुचित कुमार को बनाया गया है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पश्चिमी के अध्यक्ष संतोष सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, सचिव नीरज यादव को बनाया गया है। बैठक में उपाध्यक्ष अजीत कुमार ने अधिकारियों को भरोसा दिया कि यूनियन से जुड़े कार्यों का निष्पादन कर्मी अपने दायित्वों का निर्वाहन करने के बाद ही करेंगे। मानव बल अभिन्न साथी है उनके साथ किसी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा। यूनियन की तरफ से कहा गया कि एजेंसी एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में कर्मियों का स्थानांतरण नहीं करेंगे और ऐसा करने में उनको सलाह लेना आवश्यक है। बिना दोष साबित हुए नहीं हटाया जा सकता है। यूनियन ने सभी मानव बल और पेंशनर की सभी लंबित कार्य शीघ्र निष्पादित किया जाएगा। सभी पदाधिकारी संघ कार्यालय में आकर पेंशनर और मानव बल की समस्या को हल करेंगे। मंच संचालन प्रगति पायल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन हरे राम महतो ने किया।

chat bot
आपका साथी