जाप के चक्का जाम आंदोलन से अस्त-व्यस्त हुआ यातायात

पूर्णिया। जन अधिकार पार्टी के आह्वान पर सूबे में चक्का जाम आंदोलन का जिले में व्यापक असर रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Dec 2017 02:57 AM (IST) Updated:Mon, 11 Dec 2017 02:57 AM (IST)
जाप के चक्का जाम आंदोलन से अस्त-व्यस्त हुआ यातायात
जाप के चक्का जाम आंदोलन से अस्त-व्यस्त हुआ यातायात

पूर्णिया। जन अधिकार पार्टी के आह्वान पर सूबे में चक्का जाम आंदोलन का जिले में व्यापक असर रहा। एनएच सहित जिले की सभी मुख्य सड़कों पर वाहनों का परिचालन सुबह से ही बाधित रहा तथा रेल सेवा भी करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। इस दौरान कई स्थलों पर जाप कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ नोक झोंक भी हुआ लेकिन कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। दोपहर बाद ही सड़कों पर यातायात सुचारू हो पाया। उधर कार्यकर्ता पूर्णिया जंक्शन पहुंचकर हंगामा करते हुए एक घंटे तक रेल सेवा भी बाधित कर दिया। पूर्णिया से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे कार्यकर्ता नारेबाजी कर रेल सेवा ठप कर दिया। पुलिस के साथ नोंक-झोंक के बाद करीब एक घंटे बाद कार्यकर्ता स्टेशन से बाहर निकले।

सरकार के कार्यशैली तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जाप ने चक्का जाम आंदोलन कॉल किया था। जाप कार्यकर्ता पार्टी का पोस्टर और झंडा लेकर प्रदर्शन करते हुए सुबह ही सड़क पर उतर आए तथा सभी मुख्य सड़कों को जाम कर दिया। सुबह छह बजे से कार्यकर्ताओं की टोली चौक-चौराहे पर घूम-घूमकर यातायात ठप कराने लगे। शहर में बनभाग, मरंगा, जीरोमाइल, पॉलिटेक्निक चौक, आरएनसाह चौक, बस स्टैंड, गिरजा चौक, लाइन बाजार, कटिहार मोड़, गुलाबबाग, गुंडा चौक, नेवालाल चौक पर अल सुबह कार्यकताओं ने ट्रक और बस को आड़े-तिरछे खड़ा कर दिया। जिससे गाड़ियों का परिचालन बंद हो गया। एन एच 31 एवं एन 57 सहित सभी मुख्य मार्ग ठप हो गये। बाद में काफी मशक्कत के बाद गाड़ियों को सड़क पर से हटाया गया और दोपहर बाद ही परिचालन शुरू हो पाया।

इस दौरान जाप युवा प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि बिहार सरकार की आरजक नीति, तुगलकी फरमान, राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ यह चक्का जाम आंदोलन किया गया है। पार्टी की मुख्य मांग समान शिक्षा, समान चिकित्सा, नए बालू अधिनियम, युवाओं को रोजगार,गिट्टी और मिट्टी का फ्री सेल, संविदा कर्मी को नियमित एवं समान वेतन, पुलिसिया आंतक पर रोक, हर तरह के घोटाले की सख्ती से जांच शामिल है। इन्हीं मुद्दों के खिलाफ मधेपुरा सांसद सह जाप संरक्षक पप्पू यादव के आह्वान पर राज्यव्यापी जक्का जाम किया गया है। चक्का जाम और प्रदर्शन में जाप जिलाध्यक्ष इस्त्राइल आजाद, जाप युवा परिषद अध्यक्ष अरूण यादव, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष सुड्डू यादव, युवा परिषद उपाध्यक्ष अनिल राय, छात्र परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत ¨सह, छात्र अध्यक्ष अंकुर यादव, छात्र परिषद जिलाध्यक्ष सुमित यादव, अभिषेक, मो. सयुब आलम, नदीम राजा, अंबर आलम, नीतेश गुप्ता, प्रेम किशोर ¨सह, जियाउल हक, जुगनू, भीम शर्मा, जावेद सरकार, दीपक, अर¨वद दास, मो. शमीम अख्तर, इंतजार आलम, हाजी अब्दुल सत्तार, अनिरूद्ध यादव, उमेश राय, गोकुल यादव, मो. रिजवान आलम, अरसद, पप्पू, सद्दाम अंसारी, अख्तर, खुर्शीद आलम, मनीष यादव, मंटु यादव, जितेंद्र यादव, आशिष यादव, ब्रजेश ¨सह, मोनू ¨सह, अरसद, आदिल आरजू आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी