पूर्व विधायक को प्रदेश संगठन में स्थान देने की मांग

पूर्णिया। राजद नेत्री ने पूर्व विधायक एवं राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष को प्रदेश संगठन में स्थान देने क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 08:44 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 08:44 PM (IST)
पूर्व विधायक को प्रदेश संगठन में स्थान देने की मांग
पूर्व विधायक को प्रदेश संगठन में स्थान देने की मांग

पूर्णिया। राजद नेत्री ने पूर्व विधायक एवं राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष को प्रदेश संगठन में स्थान देने की मांग प्रदेश नेतृत्व से की है। पूर्णिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्वेता यादव ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को फैक्स भेज कर पूर्व विधायक दिलीप यादव को प्रदेश संगठन में स्थान देने की माग की है। कहा है कि जिला सदस्यता अभियान में दिलीप यादव के नेतृत्व मे पूर्णिया जिला बिहार में प्रथम स्थान पर रहा था। पूर्व विधायक दिलीप यादव ने ईमानदारी पूर्वक पार्टी की सेवा की है। श्वेता यादव ने कहा है कि सीमांचल में पूर्व विधायक के कद को देखते हुए उनकी उपस्थिति आवश्यक है। आगामी चुनाव में सीमांचल में पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

chat bot
आपका साथी