प्लास्टिक के सामान का नहीं करेंगे प्रयोग, कपड़े का थैला करेंगे उपयोग

पूर्णिया। प्लास्टिक का कोई भी सामान नहीं करेंगे प्रयोग कपड़े का थैला करेंगे उपयोग देश क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:23 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:10 AM (IST)
प्लास्टिक के सामान का नहीं करेंगे प्रयोग, कपड़े का थैला करेंगे उपयोग
प्लास्टिक के सामान का नहीं करेंगे प्रयोग, कपड़े का थैला करेंगे उपयोग

पूर्णिया। प्लास्टिक का कोई भी सामान नहीं करेंगे प्रयोग, कपड़े का थैला करेंगे उपयोग, देश को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे हम जैसे गगनभेदी नारों से खुश्कीबाग रविवार को गूंज उठा। नारा सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री कार्यक्रम के तहत निकाली गई जागरूकता रैली में खुश्कीबाग तेरापंथ सभा की महिला मंडल द्वारा लगाए जा रहे थे। महिला मंडल द्वारा अभियान सप्ताह मनाया जा रहा है। रैली खुश्कीबाग हाट स्थित तेरापंथ भवन से निकली जो नगर भ्रमण करते हुए पूर्णिया जंक्शन के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर व नुक्कड़ नाटक कर लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। अध्यक्ष अमरचंद बैद ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महात्मा गाधी के सपनों को साकार करना है। उन्होंने कहा कि मानव को सुविधा देने वाला प्लास्टिक आज मानव के लिए घातक साबित हो रहा है। साथ ही साथ पशुओं एवं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है। प्लास्टिक नाला और कचरे के ढेर में जमा होकर जलवायु को दूषित कर रहा है जिससे तरह-तरह की बीमारी उत्पन्न हो रही है।

इस अवसर पर महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष सरला दुगड़, मंत्री रेणु दुगड़, तेरापंथ सभा के निवर्तमान अध्यक्ष गुलाबचंद दुगड़, तेरापंथ युवक परिषद् के उपाध्यक्ष विकास मालु, वार्ड पार्षद अमित कुमार डब्लू, मोहित जैन, अरूण दुगड़, लक्ष्मी डागा, धनपत डागा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी