राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में विद्या विहार के चार छात्रों को मिली सफलता

पूर्णिया। एनसीईआरटी दिल्ली एवं एससीईआरटी के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (प्रथ्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 09:31 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 09:31 PM (IST)
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में विद्या 
विहार के चार छात्रों को मिली सफलता
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में विद्या विहार के चार छात्रों को मिली सफलता

पूर्णिया। एनसीईआरटी दिल्ली एवं एससीईआरटी के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (प्रथम स्तरीय) 2019 में विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा के छात्रों ने एक बार पुन: सफलता हासिल कर विद्यालय एवं पूर्णिया का मान बढ़ाया है। इस संबंध में विद्यालय के परीक्षा संयोजक सह उप-प्राचार्य निखिल रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा चार नवंबर को आयोजित की गई थी। इसमें विद्या विहार आवासीय विद्यालय के चार छात्रों में मुकुंद माधव सिमरी बख्तियारपुर ने 11 वां स्थान, अंकेश अंश दलसिंहसराय 24 वां स्थान, आर्यन कुमार गुप्ता बारसोई कटिहार एवं आर्यन शौर्य पूर्णिया ने 25 वां स्थान प्राप्त किया है। यह परीक्षा सिर्फ दशम वर्ग में अध्ययनरत छात्रों के बीच आयोजित की जाती है। छात्रों की अपार सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। एक सादे समारोह में विद्यालय के संरक्षक रमेश चंद्र मिश्र, वीवीआइटी के सचिव राजेश चन्द्र मिश्र एवं विद्यालय के निदेशक रंजीत पॅाल ने शिक्षक एवं छात्रों की प्रशसा की है। प्राचार्य निशिकात दास गुरु एवं सीनियर प्रशासक अरविन्द सक्सेना ने छात्रों को उत्साहित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उप प्राचार्य निखिल रंजन ने इसे छात्रों के सकारात्मक परिश्रम का फल बताया है। इस मौके पर विद्यालय के सभी सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी