प्रभा विज्ञान कॉलेज में स्थापना दिवस पर सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया। अनुमंडल मुख्यालय स्थित जगदीश चन्द्र प्रभा विज्ञान महाविद्यालय के 34वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:14 AM (IST)
प्रभा विज्ञान कॉलेज में स्थापना दिवस पर सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
प्रभा विज्ञान कॉलेज में स्थापना दिवस पर सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया। अनुमंडल मुख्यालय स्थित जगदीश चन्द्र प्रभा विज्ञान महाविद्यालय के 34वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. कुलदीप यादव के पिता जगदीश प्रसाद यादव एवं माता चन्द्र प्रभा देवी जिनके नाम पर कॉलेज स्थापित है उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्णिया कॉलेज के प्रो. चंद्रकात यादव ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए कॉलेज परिवार का धन्यवाद किया। इस दौरान अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी समिति सदस्य शशिशेखर कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र से बहुत से छात्र-छात्राएं आगे बढ़े हैं। इधर सास्कृतिक कार्यक्रम में काजल कुमारी को प्रथम, तन्नु प्रिया को द्वितीय व ब्यूटी कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं प्रो. दिनेश साह को भी बेहतर आयोजन के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह की अध्यक्षता महामंडलेश्वर महंत रघुनंदन गोस्वामी ने किया तथा मंच संचालन प्रो. सुधीर यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी