कृषि कॉलेज में बनेगी चारदीवारी, मंत्री ने दिया आश्वासन

पूर्णिया। भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह समारोह का आयोजन पुस्तकालय स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Jul 2018 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 07 Jul 2018 08:43 PM (IST)
कृषि कॉलेज में बनेगी चारदीवारी, मंत्री ने दिया आश्वासन
कृषि कॉलेज में बनेगी चारदीवारी, मंत्री ने दिया आश्वासन

पूर्णिया। भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह समारोह का आयोजन पुस्तकालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का समापन शनिवार को धूमधाम से किया गया। समापन की पूर्व संध्या पर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया तथा कॉलेज में पौधरोपण भी किया। मौके पर कृषि महाविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित एक विडियो क्लिप (सफरनामा:2010-2017) भी दिखाया गया। मंत्री का स्वागत प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र आदि देकर किया।

इससे पूर्व मंत्री ने कॉलेज में आम एवं अमरूद सघन बागवानी का निरीक्षण किया एवं प्रसन्नता व्यक्त की। मखाना अनुसंधान परियोजना के निरीक्षण के दौरान मखाना वैज्ञानिक तथा प्रधान अन्वेषक डॉ. अनिल कुमार ने विगत सात वर्षों की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि 210 एकड़ में फैले कॉलेज में जल्द चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा ताकि कॉलेज की भूमि का अतिक्रमण को रोका जा सके। चारदीवारी नहीं होने से दूसरी सबसे बड़ी समस्या यह है कि असामाजिक तत्वों एवं जानवरों के द्वारा औद्योगिक फलों के पौधशाला, बीज उत्पादन एवं विभिन्न अनुसंधान प्रक्षेत्र को काफी नुकसान सहन करना पड़ रहा है। मंत्री ने निर्माणाधीन आवास एवं सभागार को भी जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। कहा पुरुष तथा महिला छात्रावास के उपर एक-एक अतिरिक्त मंजिल बनवाया जाएगा, ताकि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रहने की उचित व्यवस्था हो सके। उन्होंने प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान यह भी कहा कि प्रक्षेत्र एवं मखाना अनुसंधान प्रक्षेत्र में जाने वाली कच्ची का भी पक्कीकरण कराया जायेगा।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कृषि महाविद्यालय की सराहना की तथा आशा जताया कि यह कॉलेज इस क्षेत्र में कृषि विकास एवं किसानों की उन्नति के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। मंत्री ने तृतीय कृषि रोड मैप की प्रगति पर चर्चा करते हुए जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। कृषि स्नातक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से माननीय कृषि मंत्री ने सीधे संवाद भी किया। मौके पर विधायक विजय खेमका ने भी कृषि कॉलेज की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। समारोह को सफल बनाने में एनएसएस के डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य कृषि वैज्ञानिक एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी