मनोज बने राष्ट्रीय सचिव

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र ¨सह मस्त ने मनोज चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा रचनात्मक समिति का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। इसके पूर्व वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी के साथ-साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी और मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पद पर भी रह चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:18 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:18 PM (IST)
मनोज बने राष्ट्रीय सचिव
मनोज बने राष्ट्रीय सचिव

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र ¨सह मस्त ने मनोज चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा रचनात्मक समिति का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। इसके पूर्व वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी के साथ-साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी और मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पद पर भी रह चुके हैं। वे संगठन में सर्वप्रथम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री के अलावा पूर्णिया एवं कोसी प्रमंडल के संगठन प्रभारी भी रह चुके हैं। इनके मनोनयन पर पूर्व विधायक किरण केशरी, पूर्व विधायक सिकंदर ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद साह, प्रो. कमल किशोर ¨सह, संजीव नंदन ¨सह ने बधाई देते हुए कहा है कि मनोज चौधरी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने से संगठन मजबूत होगा साथ ही इससे केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्णिया का मान बढ़ाया है।

chat bot
आपका साथी