सर्प दंश के आधा दर्जन मरीज अस्पताल में भर्ती

पूर्णिया। अलग-अलग जगहों से बुधवार को सर्प दंश के आधा दर्जन मरीज को भर्ती किया गया। सभी का इलाज सदर अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 11:12 PM (IST)
सर्प दंश के आधा दर्जन मरीज अस्पताल में भर्ती
सर्प दंश के आधा दर्जन मरीज अस्पताल में भर्ती

पूर्णिया। अलग-अलग जगहों से बुधवार को सर्प दंश के आधा दर्जन मरीज को भर्ती किया गया। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। गर्मी आते ही सांप डंसने के मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है। पूर्णिया और आसपास का इलाके में कुत्ता के बाद सबसे अधिक सांप डंसने के मामले सामने आते हैं। बुधवार को भर्ती हुए मरीजों में सुनील कुमार ¨सह रानीपतरा के रहने वाले हैं। आरती कुमारी केनगर के गोकुलपुर की, बंटी कुमार पूर्णिया सिटी और ¨सटु कुमार अररिया जिला का रहने वाला है। सभी को एक ही दिन में सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सांप डसने के मामले गर्मी में हर साल बढ़ जाते हैं। सांप डंसने के बाद अगर समय मरीज को इलाज नहीं मिले तो उसकी मौत भी हो सकती हैं। सांप डंसने के बाद बिना देरी के तुरंत मरीज को अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी