मजदूर दिवस पर होगा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम

पूर्णिया। हिंद खेत मजदूर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को असंगठित श्रमिकों की सभा प्रदेश महामं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 05:39 PM (IST)
मजदूर दिवस पर होगा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम
मजदूर दिवस पर होगा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम

पूर्णिया। हिंद खेत मजदूर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को असंगठित श्रमिकों की सभा प्रदेश महामंत्री अलीमुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अंतरराष्ट्रीय व‌र्क्स मेमोरियल डे के मौके पर दुर्घटना में मृत श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यस्थल पर दुर्घटना रोकने के लिए सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। अलीमुद्दीन अंसारी ने कहा कि 1 मई को हिंद खेत मजदूर पंचायत के तत्वावधान में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एक मई को जिले केनगर, बेलगच्छी, मीरगंज, काशीबाड़ी, डेरामारी, डाकुपाड़ा आदि स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सहदेव महतो, अखिलेश महतो, दिनेश शर्मा, शहाबुद्दीन, सुदेश शर्मा, पंचलाल शर्मा, लड्डू महतो, कामो देवी, नन्दनी देवी, निर्मला देवी, सुशांत चौधरी, मोहन मुनी, मोफीजुर्रहमान, मो. सहीम सचिव आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

-------

chat bot
आपका साथी