परमान नदी के तट पर मछुआरे को मिली डॉल्फिन

पूर्णिया। थानाक्षेत्र के परमान नदी के तट पर मछुआरे को राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:14 AM (IST)
परमान नदी के तट पर मछुआरे को मिली डॉल्फिन
परमान नदी के तट पर मछुआरे को मिली डॉल्फिन

पूर्णिया। थानाक्षेत्र के परमान नदी के तट पर मछुआरे को राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन मिली है। मछुआरा इसे बड़ी मछली समझ कर अपने घर के करीब नदी किनारे पानी में बांधकर रखा था।

स्थानीय समाजसेवी को इसकी जानकारी मिली तो प्रखंड व थाना को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग के कर्मी डॉल्फिन को अपने कब्जे में लेकर पूर्णिया ले गए। बुधवार सुबह एकम्बा पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित पपांती गांव के मछुआरे मो. कय्यूम मछली पकड़ने के लिए परमान नदी में जाल लगाया गया था। जिसे देखने के लिए गया तो उसमें बड़ी मछली फंसे होने की अहसास मछुआरे को हुआ। जब जाल को बाहर निकाला तो देखा कि यह अजीब तरह की है और इसे मछली समझ कर ही वह अपने साथ ले आया। घर के नजदीक बांध के किनारे नदी के तटीय पानी में मछली को रस्सी से बांधकर रखा गया। इसकी जानकारी लोगों को हुई कि कय्यूम ने बड़ी मछली पकड़ी है और वह देखने में अजीब सी है। इसे देखने के लिए स्थानीय लोग भी वहां पहुंचे और इसे देखने ने कहा कि यह डॉल्फिन का छोटा बच्चा है। यह राष्ट्रीय जलीय जीव है। इसकी जानकारी स्थानीय समाजसेवी मंटू, मो आरफीन, शहनवाज, मो साजिद अनवर पिटू आदि ने जलालगढ़ बीडीओ और थाना को सूचना दी है। बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शनी ने कहा कि यह राष्ट्रीय जलीय जीव है। यह कोई क्षति नहीं पहुंच पाएगी। वहाँ थानाध्यक्ष मेनका रानी ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी। वन विभाग की टीम लगभग 5 बजे शाम में गांव पहुंचकर डॉल्फिन को अपने कब्जे में ले गई और इसे पूर्णिया लेकर चली गयी।

chat bot
आपका साथी