बाइक लूटने के लिए हुई थी पप्पू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के कठेली गाव के 40 वर्षीय पप्पू राम हत्याकाड के हत्यारोपी को पुि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 11:52 PM (IST)
बाइक लूटने के लिए हुई थी पप्पू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बाइक लूटने के लिए हुई थी पप्पू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के कठेली गाव के 40 वर्षीय पप्पू राम हत्याकाड के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया। थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हत्यारोपी चंदन शर्मा उर्फ चंदन दास जो जलालगढ़ के निसहरा गाव का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि बाइक लूटने के लिए पप्पू की हत्या की गयी थी। ज्ञात हो कि 13 अक्टूबर 2019 को रात में पप्पू राम की हत्या कर शव को एकंबा पंचायत के महावीर चौक के समीप नहर पर फेंक दिया गया था। मामले को लेकर पुलिस ने एक महीने तक काफी छानबीन करने के बाद इस हत्याकाड में एक आरोपित को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक को के. नगर थाना में जब्त किया गया था। जिसमें एक अन्य घटना को अंजाम देने में चंदन के अन्य साथी को पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ में उसने बाइक का जिक्र किया गया था। जलालगढ़ पुलिस इस मामले में छानबीन कर हत्यारोपित तक पहुंची। पप्पू बाइक से गाव में फल बेचने का काम करता था। उसके तीन लड़की और एक लड़का है।

chat bot
आपका साथी