जनता के समर्थन स्नेह और आशीष से हुए अभिभूत भाजपा प्रत्याशी

पूर्णिया। सघन जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा एनडीए प्रत्याशी विजय खेमका ने पूर्णिया विधानसभा क्षे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:46 PM (IST)
जनता के समर्थन स्नेह और आशीष  से हुए अभिभूत भाजपा प्रत्याशी
जनता के समर्थन स्नेह और आशीष से हुए अभिभूत भाजपा प्रत्याशी

पूर्णिया। सघन जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा एनडीए प्रत्याशी विजय खेमका ने पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर, महाराजपुर, विक्रमपुर और गौरा पंचायत के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया । भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका ने जनसंपर्क के दौरान बरसौनी में मतदाताओं से मिलकर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की एवं कहा कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड में काफी विकास हुआ है, शेष बचे हुए कार्य भी एनडीए की सरकार में पूरा किया जाएगा। जनसम्पर्क के दौरान सिकंदरपुर में मतदाताओं से मिलकर 7 नवंबर को ईवीएम के क्रम संख्या 3 कमल फूल पर बटन दबाकर भाजपा को जिताने का आग्रह किया। भाजपा प्रत्याशी खेमका ने मदारपुर गांव में जनसम्पर्क कर लोगों से समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा। महाराजपुर गांव स्थित यादव टोला, मेहता टोला, किशनपुर गांव के विश्वास टोला, कबैया गांव, मझेली तथा छतिया गोश्वामि टोला में जनसम्पर्क के दौरान लोगों से मिल रहे स्नेह, आशीष से अभिभूत हुए। खेमका ने कहा जनसंपर्क में मिल रहा लोगों का समर्थन बता रहा है कि पूर्णिया में एनडीए की आंधी चल रही है। विजय खेमका ने कहा पूर्णिया के विकास को नई रफ्तार देने हेतु कमल फिर से खिलेगा।राज्य में पुन: एनडीए की सरकार बनना तय है। जनसम्पर्क के दौरान डॉ. मनोज साह, मनोज गोश्वामि, संजय मिश्रा, मनोज सिंह, पिकू विश्वास मौजूद रहे । वहीं नगर महिला मोर्चा ने सभा कर शहर में भाजपा के लिए जन जागरूक अभियान चलाया। मोर्चा के अध्यक्ष उषा दास के साथ करुणा झा तथा महिला मोर्चा की सदस्य ने भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका के पक्ष में घर-घर जाकर कमल पर 7 नवंबर को बटन दबाने का आग्रह किया। भाजपा नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा दास तथा करुणा झा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पूर्णिया में भाजपा की लहर चल रही है।पूर्णिया में फिर से कमल खिलेगा तथा निवर्तमान विधायक विजय खेमका पुन: पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला मोर्चा द्वारा शहर के माधोपाड़ा, ततमा टोला तथा सुदीन चौक में जन संपर्क चलाकर जन संवाद किया। जनसम्पर्क अभियान में विना देवी, साधना देवी, बबीता देवी, माया देवी, ललिता देवी सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी