बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सांसद

पूर्णिया। सांसद संतोष कुशवाहा ने मंगलवार को क्षेत्र दौरे के क्रम में जलालगढ़ प्रखंड पहुंचकर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 03:00 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सांसद
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सांसद

पूर्णिया। सांसद संतोष कुशवाहा ने मंगलवार को क्षेत्र दौरे के क्रम में जलालगढ़ प्रखंड पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों का हाल जानकर संबंधित अधिकारी को कई दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने अंचलाधिकारी को तुरंत राहत कैंप चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जब तक तटबंध के अंदर लोगों के रहने लायक परिस्थिति नहीं बन जाती है तब तक कैंप को चालू रखे व पीड़ितों के हर परिस्थिति में देखरेख करे। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर दी जाने वाली सुविधा का भी जानकारी ली और ससमय उन्हें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए हर संभव मदद दिलाया जाएगा। उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार के नियमानुसार आपदा विभाग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी तरह की राहत दिलाई जाएगी। इस मौके सदर एसडीओ र¨वद्र नाथ ¨सह, प्रखंड प्रमुख विवेन ¨सह, जदयू नेता रितेश आनंद, उप प्रमुख पति सगीर अहमद आदि पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी