महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं को सिखाये सुरक्षा के गुर

पूर्णिया। प्रखंड अंतर्गत अंचित साह उच्च विद्यालय बेलौरी में मंगलवार को महिला थानाध्यक्ष मेनका रानी

By Edited By: Publish:Tue, 09 Aug 2016 08:39 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2016 08:39 PM (IST)
महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं को सिखाये सुरक्षा के गुर

पूर्णिया। प्रखंड अंतर्गत अंचित साह उच्च विद्यालय बेलौरी में मंगलवार को महिला थानाध्यक्ष मेनका रानी ने विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। इस गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नूतन आनंद, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका व समस्त छात्राएं मौजूद थे। छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष मेनका रानी ने कहा कि लड़कियों को कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिये। सबसे पहले आपको आत्मविस्वास व हौसला को मजबूत बनाना होगा। आज लड़कियां देश के बड़े बड़े पद पर आसीन है। वो इसलिए की उनका हौसला मजबूत था। इसलिए चंद उच्चकके लड़कों से डरने के बजाय उससे शख्ती से पेश आना है। आप मेरा मोबाइल नंबर रख लें जहां भी आप सबों को मेरी आवश्यकता पड़े मुझे फोन करें। मैं हमेशा आप सबों के साथ हूं। उन्होंने बताया कि कभी भी जब ऑटो पर यात्रा करे उससे पहले ऑटो का नंबर नोट कर ले। ताकि वैसी परिस्थिति में वो नंबर काम आये। ऑटो से उतरते समय प्रयास करें की एटीएम के समीप उतरे। क्योंकि एटीएम के समीप सुरक्षा गार्ड रहते हैं इससे सुरक्षा के ²ष्टिकोण सही रहेगा। व जब भी विद्यालय में छुट्टी हो तो समूह में विद्यालय से निकलें। ताकि कोई भी मनचला को हिम्मत नहीं होगा नजदीक आने का। अगर कोई आ भी गया तो हिम्मत से उनसे निपटना चाहिए। और तुरंत एक दूसरे के हाथों को पकड़कर उन्हें घेर लेना है और उस मनचले को दबोचकर तुरंत पुलिस के हवाले करना है। ज्ञात हो कि विद्यालय के परिसर में चहारदीवारी नही रहने के कारण लोग विद्यालय होकर ही रास्ता बनाये हुए है। जिससे कई असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा विद्यालय के आस पास लगा रहता है। जिससे विद्यालय के छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय के पीछे टूटे हुए मकान में सुबह से ही जुआड़ियों का अड्डा बना रहता है। सड़क पड़ ़फास्ट ़फूड की दुकानें लगी रहने के कारण वहां आवारा लड़कों की टोली पहुंच जाती है और वही समय व्यतीत करते हैं और विद्यालय आने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते है। जिससे लड़किया विद्यालय आना नहीं चाहती है। इस बात की जानकारी प्रधानाध्यापक नूतन आनंद ने मुफ्फसिल थानाध्यक्ष व महिला थानाध्यक्ष को दी थी। जिसको लेकर महिला थानाध्यक्ष मेनका रानी विद्यालय पहुची और विद्यालय की समस्या से अवगत हुई और छात्राओं को सुरक्षा से सम्बंधित कई टिप्स भी दी।

chat bot
आपका साथी