पूर्व सीएस डॉ. जेबी ¨सह के निधन पर शोक

पूर्णिया। मधेपुरा के मशहूर चिकित्सक सह पूर्व सिविल सर्जन एवं बहदुरा स्टेट परिवार से जुड़े डॉ. जेबी ¨सह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका निधन 90 वर्ष की अवस्था में उनके आवास पूर्णिया में बुधवार की सुबह हो गयी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Sep 2017 09:20 PM (IST) Updated:Wed, 13 Sep 2017 09:20 PM (IST)
पूर्व सीएस डॉ. जेबी ¨सह के निधन पर शोक
पूर्व सीएस डॉ. जेबी ¨सह के निधन पर शोक

पूर्णिया। मधेपुरा के मशहूर चिकित्सक सह पूर्व सिविल सर्जन एवं बहदुरा स्टेट परिवार से जुड़े डॉ. जेबी ¨सह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका निधन 90 वर्ष की अवस्था में उनके आवास पूर्णिया में बुधवार की सुबह हो गयी। उनके निधन की खबर पाकर दर्जनों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने पूर्णिया पहुंच गए। उनका अंतिम संस्कार बरारी घाट पर किया गया। शव कों उनके बड़े पुत्र आइपीएस शिवेष कुमार ¨सह ने मुखाग्नि दी।

बता दें कि रूपौली के पूर्व विधायक स्व. आनंदी प्रसाद ¨सह के भतीजा रहे डॉ. जेबी ¨सह खगड़िया में सिविल सर्जन के पद से रिटायर हुए थे तथा मधेपुरा में प्रैक्टिस करते थे। लोगों ने बताया कि इस परिवार के सदस्यों ने समाज के उत्थान के लिए बहदुरा परिक्षेत्र में दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, अस्पताल के लिए जमीन, पंचायत भवन, मवेशी अस्पताल आदि के लिए जमीन दी है।स्वतंत्रता-संग्राम में भी उनके परिवार तथा पूर्वजों ने महती भूमिका निभाई थी।

उनके निधन की खबर पाकर रूपौली क्षेत्र से दर्जनों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पूर्णिया उनके आवास पर पहुंचे हैं। श्रद्धांजलि देने वालें में बहदुरा के पैक्स अध्यक्ष रणधीर कुमार ¨सह, शिक्षाविद शैलेंद्र प्रसाद ¨सह, पूर्व सरपंच दिलीप कुमार ¨सह आजाद, रिटायर्ड सत्र न्यायाधीश विरेंद्र कुमार ¨सह, लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत के मुखिया नेपाली ¨सह, प्रशांत कुमार ¨सह, डा. अमर कुमार ¨सह, दिनेश चौधरी, चक्रधर प्रसाद ¨सह, नीरज ¨सह, विजय कुमार झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू ¨सह, पूर्व विधायक शंकर ¨सह, पूर्व जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, आलमनगर विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार सह लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन ¨सह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी