अमौर के पहड़िया गांव में मिले सात चिकन पॉक्स के मरीज

पूर्णिया। मौसम बदलने के साथ वायरल बीमारी का प्रकोप बढ़ जाता है। अमौर की भवानीपुर पंचायत के पहडि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 08:30 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 08:30 PM (IST)
अमौर के पहड़िया गांव में मिले सात चिकन पॉक्स के मरीज
अमौर के पहड़िया गांव में मिले सात चिकन पॉक्स के मरीज

पूर्णिया। मौसम बदलने के साथ वायरल बीमारी का प्रकोप बढ़ जाता है। अमौर की भवानीपुर पंचायत के पहड़िया गांव में चिकन पॉक्स के सात मरीज मिले हैं। प्रभावित मरीजों की उम्र 10 से 40 वर्ष तक है। चिकन पॉक्स अब जानलेवा बीमारी नहीं है लेकिन यह काफी पीड़दायक रोग है। एक बार होने पर इसका असर सात दिनों तक काफी तीव्र रहता है। अन्य लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका रहती है। मरीज को आइसोलेशन में रखना चाहिए। जिले से एक मेडिकल टीम को प्रभावित गांव भेजा गया है। इसका टीकाकरण बच्चों में होता है लेकिन कभी-कभी उसके बाद भी यह रोग होने की आशंका रहती है। साफ-सफाई के अभाव में इस बीमारी फैलने की आशंका रहती है। विभाग प्रभावित इलाके में नजर बनाए हुए है और टीम निगरानी कर रही है। ताकि यह बीमारी फैलने ना पाए।

chat bot
आपका साथी