हैवान पिता ने चार साल की बेटी को दी ऐसी मौत, जानकर कांप जाएंगे आप

पत्‍नी खाना बनाने के बदले बेटी को पानीपूड़ी खिलाने बाहर ले गई। इससे गुस्‍से में हैवान बने पति ने न केवल पत्‍नी से झगड़ा किया, बल्कि मासूम बेटी को भी पटककर मार डाला।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:23 PM (IST)
हैवान पिता ने चार साल की बेटी को दी ऐसी मौत, जानकर कांप जाएंगे आप
हैवान पिता ने चार साल की बेटी को दी ऐसी मौत, जानकर कांप जाएंगे आप
पूर्णिया [ जेएनएन]। पत्‍नी ने समय पर खाना नहीं दिया तो पति को गुस्‍सा आ गया। उसने अपनी चार साल की मासूम बेटी को उठाकर पत्‍थर पर पटक दिया। बेटी की वहीं तड़प-तड़पकर जान निकल गई। दिल हिला देने वाली यह घटना बिहार के पूर्णिया स्थित अमौर थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत की है।
मिली जानकारी के अनुसार अमौर थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत स्थित फकीर टोली गांव का शोभा लाल सूरत में मजदूरी करता है। हाल ही में वह घर आया है। उनकी पत्‍नी राजकुमारी देवी अपनी चार साल की बेटी शालू कुमारी
के जिद करने पर उसे पास ही में पानीपूड़ी खिलाने ले गई थी।
इस बीच शोभा लाल को भूख लग गई। पत्‍नी के आने में विलंब होेने पर वह झल्‍ला गया। उसके वापस आने पर जब उसे पता चला कि उसने खाना नहीं बनाया है और बेटी को पानीपूड़ी खिलाने ले गई थी तो उसका गुस्‍सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। इसपर पति-पत्‍नी में झगड़ा हो गया।
गुस्‍से में हैवान बना शोभा लाल अचानक उठा और चार साल की बेटी को उठाकर घर के पिछवाड़े ईंट सोलिंग पर नीचे पटक दिया। घायल बेटी नीचे तड़प-तड़प कर शांत हो गई। बाद में अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है।
chat bot
आपका साथी