वेलेंटाइन डे का विरोध करेगा विश्व हिंदू रक्षा संगठन

पूर्णिया। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार के आवास पर सोमवार को हुई बैठक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 06:43 PM (IST)
वेलेंटाइन डे का विरोध करेगा विश्व हिंदू रक्षा संगठन
वेलेंटाइन डे का विरोध करेगा विश्व हिंदू रक्षा संगठन

पूर्णिया। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार के आवास पर सोमवार को हुई बैठक में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे का विरोध करने का निर्णय लिया गया। जि़ला अध्यक्ष ने कहा कि 14 फरवरी को बलिदान दिवस के रूप में मनाना चाहिये न कि वेलेंटाइन दिवस के रूप में। 14 फरवरी को देश के सबसे बड़े क्रातिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की फासी की सजा बरकरार रखते हुए अंग्रेजी हुकूमत ने मोहर लगाई थी। कहा कि 14 फरवरी को संगठन के कार्यकर्ता पार्को का दौरा करेंगे और यदि कोई जोड़ा पार्क में मिलता है तो उसके माता-पिता को बुला कर समझाया जाएगा। जि़ला अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि आए दिन पार्कों में प्रेमी जोड़ा अश्लील हरकतें करते रहते हैं जिसके कारण पारिवारिक लोग पाकरें में जाने से परहेज करते हैं। युवाओं को जागरूक करने के लिए संग़ठन वेलेंटाइन डे का विरोध करेगा। संग़ठन ने बच्चों के माता पिता को भी अपने बच्चों पर ध्यान देने पर जोर दिया। जि़लाध्य्क्ष ने कहा कि उनपर पाबंदी न लगाएं लेकिन सही गलत की जानकारी जरूर दें। बताया गया कि उस दिन संग़ठन के जिला उपाध्यक्ष रणवीर शर्मा, जि़ला सचिव अशोक कुमार, सह संयोजक रूपेश अम्बष्ट, निर्भय, कवीन्द्र मोहन दुबे, रतन कुमार, राजू पोद्दार, ओमप्रकाश कर्ण, मनोज कुमार, भूपाल भट्ट, रितु कुमारी आदि पार्को का भ्रमण करेंगे।

chat bot
आपका साथी