डीपो संचालक की मनमानी, आवाजाही में हो रही परेशानी

पूर्णिया। पत्थर के धंधेबाजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस धंधे से जुड़े लोग पूर्णिय

By Edited By: Publish:Wed, 01 Jul 2015 08:43 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2015 08:43 PM (IST)
डीपो संचालक की मनमानी, आवाजाही में हो रही परेशानी

पूर्णिया। पत्थर के धंधेबाजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस धंधे से जुड़े लोग पूर्णिया मोड़ से चेक पोस्ट के बीच पत्थर से लदे ओवर लोड वाहन को अनलोड कर ट्रैक्टर के माध्यम से दिन भर पत्थर लादकर चेक पोस्ट पार कराने में सफल हो रहे हैं। इस धंधे से जुड़े कई लोग चेक पोस्ट के दोनों ओर अपना डिपो खोल रखा है। ये पूर्णिया मोड़ से चेक पोस्ट के बीच स्थित डिपो पर ओवर लोड ट्रक को अनलोड करवाते हैं। ट्रैक्टर के माध्यम से पत्थर को चेक पोस्ट पार करवाकर चेक पोस्ट के बाद स्थित खुद के डिपो में अनलोड करते हैं। यहां से पुन: ट्रक पर पत्थर को ओवरलोड कर बायसी एवं डगरूआ थाना पार करते हुए जिला मुख्यालय एवं अन्य क्षेत्र में पत्थर की आपूर्ति की जा रही है। दालकोला एवं चेक पोस्ट के बीच दोनों ओर दर्जन भर से अधिक डिपो संचालित है। जहां दिन भर ट्रक से पत्थर अनलोड किया जाता है। सड़क पर पत्थर गिरने से दिन भर वाहनों का टायर फटना, मोटर साइकिल दुर्घटना यहां होती रहती है। इस बीच खनन विभाग एवं बायसी व डगरूआ थाना पुलिस द्वारा दो दिन ओवर लोड पत्थर के खिलाफ अभियान चलाया गया। करीब दो दर्जन ट्रैक्टर पर जुर्माना भी लगाया गया। इस अभियान के भय से दो चार दिन पत्थर लदे ट्रैक्टर के संचालन में कुछ कमी आई। वर्तमान में पूर्व की भांति ही पत्थर का धंधा परवान पर है। दिन प्रतिदिन पूर्णिया मोड़ से चेक पोस्ट के बीच डिपो खोला जा रहा है। इस धंधे के कारण जमीन मालिक, ट्रैक्टर मालिक, डिपो संचालक की चांदी ही चांदी है। ट्रैक्टर में न सुविधा कटाना होता है। न चालान की आवश्यकता हो रही है।

chat bot
आपका साथी