जांच के बाद खुल रहा फर्जीवाड़ा का खेल

अखिलेश कुमार, बायसी(पूर्णिया) पूर्व के चक्रवाती तूफान की भांति ही 21 अप्रैल को आए तूफान में जांच ट

By Edited By: Publish:Mon, 04 May 2015 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2015 10:18 PM (IST)
जांच के बाद खुल रहा फर्जीवाड़ा का खेल

अखिलेश कुमार, बायसी(पूर्णिया)

पूर्व के चक्रवाती तूफान की भांति ही 21 अप्रैल को आए तूफान में जांच टीम ने बायसी में प्रभावित परिवारों की फौज बना दिया। जिस वार्ड में कोई क्षति नहीं हुई वहां भी चार सौ प्रभावित परिवार की सूची बनाकर टीम ने सौंप दी। इस बीच राहत वितरण का कार्य भी आरंभ कर दिया गया। इस वितरण में सैकड़ों लोगों ने फर्जी राहत प्राप्त कर लिया। जिनका पक्का का मकान है वे भी इस बहती गंगा में डुबकी लगाकर धन्य हो गए। उन्हें यह पता नही था कि प्रशासन का डंडा कभी भी उनके उपर चल सकता है। अब प्रशासन ऐसे ही लोगों की तलाश जारी कर दी है। गलत तरीके से राहत राशि लेने वाले को हर हाल में राशि लौटानी होगी। अन्यथा उनपर कार्रवाई की योजना प्रशासन ने तैयार कर ली है। टीम द्वारा इन छह पंचायत में पुन: सर्वे का कार्य आरंभ कर दिया है। टीम द्वारा 3 अप्रैल तक सौंपे गई रिपोर्ट भौचक कर देने वाली है। कोई भी इस रिपोर्ट को देखकर यह कह सकता है कि इस प्रखंड में सरकार का लाखों का माल हजम हो जाने के बाद प्रशासन सरकारी माल बचाने की जुगाड़ में लगा है। मीनापुर पंचायत में टीम द्वारा वार्ड 3,7,9,17,20,21 एवं 22 का पूर्व में सर्वे किया गया जिसमें टीम ने 1524 लोगों का नाम प्रभावित परिवार की सूची में दर्शाया गया। वर्तमान में सर्वे टीम द्वारा सौंपी गई सूची अनुसार इन वार्ड में कुल 640 प्रभावित परिवार पाए गए। इसी प्रकार सुगवा महानंदपुर पंचायत के वार्ड 2 एवं 3 में पूर्व सूची के अनुसार 224 प्रभावित दर्शाया गया जो घटकर 107 हो गया। पुरानागंज पंचायत में वार्ड 1,2,3,4 में पूर्व टीम ने 235 की सूची सौंपी गई। वर्तमान सर्वे टीम के अनुसार केवल 63 परिवार प्रभावित पाए गए। खुटिया पंचायत में वार्ड 1,2,3,8,14,15 में पूर्व टीम ने 1032 परिवार को प्रभावित दिखाया। वर्तमान सर्वे टीम के मुताबिक केवल 219 परिवार प्रभावित पाए गए। चन्द्रगामा में वार्ड 5,6,8,9 में पूर्व में 512 की सूची सौंपी गई वर्तमान टीम ने केवल 55 प्रभावित पाया। बनगामा में वार्ड 5,6,7,8,10 में पूर्व सर्वे टीम ने 664 की सूची सौंपी वर्तमान सर्वे टीम ने केवल 142 प्रभावित पाया। इन छह पंचायत में उपरोक्त वार्ड में पूर्व में किए गए सर्वे टीम ने कुल 4191 परिवार को प्रभावित दिखाया। वर्तमान सर्वे टीम ने केवल 1226 परिवार प्रभावित पाया। इस सूची के अवलोकन से यह साफ हो रहा है कि बायसी प्रखंड में टीम के सदस्यों ने सरकार के लाखों की राशि का वारा-न्यारा किया। वितरण में सैकड़ों लोगों ने फर्जी तरीके से राशि का भी उठाव कर लिया। एक ही परिवार में पति, पत्‍‌नी, नाबालिग बच्चों तक को राहत वितरण कर दिया गया। कुछ लोगों ने तो फर्जी की चरम सीमा पार कर अपने वार्ड के अलावे अन्य वार्ड के सूची में भी अपना नाम शामिल कर राशि का उठाव कर लिया।

chat bot
आपका साथी