सुशील मोदी ने किया तूफान पीडि़त इलाके का निरीक्षण

डगरूआ (पूर्णिया), संस : पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने डगरूआ प्रखंड के आंधी से प्रभावित क्षेत्रो

By Edited By: Publish:Fri, 24 Apr 2015 09:00 PM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2015 09:00 PM (IST)
सुशील मोदी ने किया तूफान पीडि़त इलाके का निरीक्षण

डगरूआ (पूर्णिया), संस : पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने डगरूआ प्रखंड के आंधी से प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को दौरा किया। साथ ही मृतक के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दिए। पीड़ितों से मिलते हुए श्री मोदी ने कहा कि क्षेत्र भीषण आपदा आयी है। लोगों के घर द्वारा उड़ गये हैं। पीड़ितों से उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ है। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया गया है। इस मामले से वे प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे ही साथ ही वे भी इसकी जानकारी देंगे। इस क्रम में वे कौचेली, मझुआ, कोढैली, रामपुर पंचायत के कोठैली, मंझवा, चातदह, फुलपुर, बरियापुर, दनसार, महलबाड़ी, मालोबीटा, डगरूआ आदि जगहों पर गए। उनके साथ सदर विधायक किरण केसरी, जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी