समाहरणालय के 24 कर्मियों का हुआ विदाई समारोह

पूर्णिया,जागरण संवाददाता : समाहरणालय अनुसचिवीय पदाधिकारी क्लब पूर्णिया अपने शताब्दी वर्ष समारोह के अ

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 08:59 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 08:59 PM (IST)
समाहरणालय के 24 कर्मियों का हुआ विदाई समारोह

पूर्णिया,जागरण संवाददाता : समाहरणालय अनुसचिवीय पदाधिकारी क्लब पूर्णिया अपने शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर जिले के 24 अवकाश प्राप्त प्रधान लिपिकों की विदाई की गई। इस मौके पर संघ कार्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। विदित हो कि समाहरणालय अनुसचिवीय पदाधिकारी क्लब की स्थापना विगत 23 नवंबर 1914 को हुई थी। रविवार को संघ अपने स्थापना के 100 वें वर्षगाठ को शताब्दी समारोह के रुप में मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसचिवीय पदाधिकारी संघ के अध्यक्ष नजारत प्रशाखा के प्रधान लिपिक सतीश चंद्र एवं संचालन सचिव संजय कुमार द्वारा किया गया। विदाई के मौके पर विगत तीन वर्ष में हुए सभी सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को संघ की ओर से विदाई की गई। इस मौके पर जिला स्थापना के प्रधान लिपिक कृष्ण कुमार दास, राज्य उपाध्यक्ष अजय चक्रवर्ती ,पंचायत सेवक संघ के राज्यउपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, राजीव कुमार झा, निरंजन कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह आदि जिले के लगभग सभी लिपिक व कर्मी मौजूद थे।

जिन्हें दी गई विदाई

सपना डे, सावित्री कर्मकार, बंदा दास, सुरेश पासवान, गणेश प्रसाद शर्मा, सुखदेव हेम्ब्रम, सुधीर कुमार मंडल, समीम अहमद, सत्यनारायण शर्मा, विपिन कुमार सिन्हा, देवेन्द्र नाथ सिन्हा, प्रवीण कुमार वर्मा, दयानंद राम, अमरनाथ मिश्र, राम कुमार मल्लिक, बालेश्वर मिश्र, आलोनवी खां, परमेश्वर लाल दास, चन्द्र मोहन कर्ण, अनिल कुमार कर्ण, राजीव नंदन सहाय, यीसू मुर्मू, सुबोध कुमार, विजय कुमार

chat bot
आपका साथी