कर्मचारी को घंटों बनाया बंदी

By Edited By: Publish:Sat, 27 Sep 2014 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Sep 2014 08:28 PM (IST)
कर्मचारी को घंटों बनाया बंदी

कसबा (पूर्णिया), संस : कसबा में एक हल्का कर्मचारी को बिहार विकास मोर्चा के जिला युवा अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में लोगों ने उनके भाड़े के आवास में घंटों बंदी बनाए रखा। लोगों की शिकायत थी कि वह रसीद काटने के नाम पर पैसे की मांग करते हैं।

जानकारी अनुसार लोग महीनों से जमीन की रसीद कटवाने के लिए कर्मचारी विजय कुमार के घर से कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे थे। महीनों दौड़ने के बाद भी उनके द्वारा रूपये की मांग की जाती है। विरोध कर रहे मो. सिराज, मोती प्रसाद साह, पप्पू चौरसिया, अभिषेक कुमार सिंह, मनोज विश्वास आदि ने बताया कि हल्का कर्मचारी विजय कुमार कई महीने से दौड़ा रहे हैं। एक तो मिलते नहीं है और अगर मिल भी गए तो कोई न कोई बहाना बनाकर निकल जाते हैं। जो रसीद काटने के लिए घूस के तौर पर चढ़ावा चढ़ाते हैं उसका काम हो जाता है यानि उसे रसीद काट कर दे दिया जाता है। साथ ही बताया कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी पूर्णिया को भी लिखित में की गई है। अंचल पदाधिकारी कांता झा द्वारा घटनास्थल पर सभी की जमीन की रसीद काटने के आश्वासन पर आक्रोशित लोग शांत हुए। वहीं कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिविमो के श्री सिंह ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर काम सुचारू रूप से काम नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं कर्मचारी विजय कुमार ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि दो माह से रसीद का वोल्यूम नहीं था एक सप्ताह पूर्व मिला है। दूसरी तरफ हर कर्मचारी एवं सीआई की कार्यशैली एवं काम करने के बदले रूपये ऐंठने की भी शिकायत कई लोगों ने अंचल पदाधिकारी से की है।

chat bot
आपका साथी