OMG! कर्ज ना चुका सका तो महाजन को गिफ्ट कर दी पत्नी

युवक ने कर्ज लिया, लेकिन वापस नहीं कर सका। इसके बाद महाजन की निगाह उसकी पत्‍नी पर फिसल गई। फिर डील फाइनल हुई। युवक ने महाजन को पत्नी सौंप दी और महाजन ने युवक को कर्ज से मुक्त कर दिया। घटना नालंदा के सारे थाना अंतर्गत नोरजपुर गांव की है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 06 May 2016 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 07 May 2016 12:53 PM (IST)
OMG! कर्ज ना चुका सका तो महाजन को गिफ्ट कर दी पत्नी

पटना। युवक ने कर्ज लिया, लेकिन वापस नहीं कर सका। इसके बाद महाजन की निगाह उसकी पत्नी पर फिसल गई। फिर डील फाइनल हुई। युवक ने महाजन को पत्नी सौंप दी और महाजन ने युवक को कर्ज से मुक्त कर दिया। घटना नालंदा के सारे थाना अंतर्गत नोरजपुर गांव की है।

जानकारी के अनुसार, नोरजपुर के एक युवक ने स्टूडियो खोलने के लिए गांव के एक महाजन से चार लाख रुपए कर्ज लिए। इस दौरान उसने एक लड़की से प्रेम विवाह किया। स्टूडियो चली नहीं, इस कारण कर्ज का बोझ बढ़ता गया। युवक रुपए वापस नहीं कर सका।

इस बीच महाजन की निगाह युवक की पत्नी पर जा गड़ी। उसने युवक से पत्नी को सौंप देने पर कर्जमुक्त करने का ऑफर दिया। साथ ही कर्ज वापस करने का दबाव बढ़ा दिया। अंतत: दोनों के बीच समझौता के तहत युवक ने महाजन को पत्नी व बच्चों को सौंप दिया।

युवक ने अपनी पत्नी की शादी महाजन से कराकर उसे बच्चों सहित विदा कर दिया। घटना के बाद इसकी चर्चा पूरे इलाके में फैल गई है।

chat bot
आपका साथी