दानापुर में नवविवाहिता ने पंखे से झूलकर की खुदकशी

थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णपुरम लेन नंबर 10 में रहने वाली एक महिला ने गुरुवार को दे दी जान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Jun 2019 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 11:02 PM (IST)
दानापुर में नवविवाहिता ने पंखे से झूलकर की खुदकशी
दानापुर में नवविवाहिता ने पंखे से झूलकर की खुदकशी

दानापुर (पटना)। थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णपुरम लेन नंबर 10 में रहने वाली एक महिला ने गुरुवार को खुदकशी कर ली। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस बाबत मृतका स्वीटी (29 वर्ष) की मा माधुरी देवी के बयान पर खुदकशी का मामला दर्ज किया गया है। मृतका के पति और मूल रूप से बाढ़ के रहने वाले विशाल राची में दुकान चलाते हैं। उनकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। विशाल ने दानापुर के आर्यसमाज रोड एसके पुरम लेन नंबर 10 में विजय सिंह के मकान में 15 दिन पहले ही किराए पर फ्लैट लिया था। इसी मकान के बगल में स्वीटी की बड़ी बहन ब्यूटी भी रहती हैं। बताया जा रहा है कि विशाल यहां से एक दिन पहले ही राची गया है। स्वीटी अपने घर में अकेली थी। गुरुवार की सुबह ब्यूटी जब अपनी बहन के घर गई तो मकान का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर उन्होंने स्वीटी को पंखे के सहारे फंदे से झूलते देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अथमलगोला। बुधवार को सूर्यपुरा करजान में जमीन विवाद में मारपीट के क्रम में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि मारपीट में जख्मी अरविंद कुमार सिंह की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। काड में मुख्य आरोपित बिनोद सिंह उर्फ छोटू सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य आरोपितों में शामिल इनके पुत्रों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि अरविंद अपनी ससुराल आया था, जहां जमीन विवाद में उसकी हत्या कर दी गई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी