मासूम बच्चियों को लेकर छपरा के थाने पहुंची महिला, झारखंड के पति की नीयत से परेशान

शादीशुदा युवक अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चियों को छोड़कर दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर रहा है। इसकी जानकारी मिलते है विवाहिता पत्नी झारखंड से छपरा पहुंच गई। एसपी को शिकायती आवेदन देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 06:21 PM (IST)
मासूम बच्चियों को लेकर छपरा के थाने पहुंची महिला, झारखंड के पति की नीयत से परेशान
पुलिस के पास आवेदन लेकर पहुंची महिला और साथ में उसकी दोनों बच्चियां।

संसू, मांझी (छपरा): बिहार के छपरा निवासी एक महिला अपने पति की हरकतों से परेशान है। लिहाजा न्याय के लिए वह थाने पहुंच गई। दरअसल एक शादीशुदा युवक अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चियों को छोड़कर दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर रहा है। इसकी जानकारी मिलते है विवाहिता पत्नी झारखंड से छपरा पहुंच गई। एसपी को शिकायती आवेदन देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। मामला मांझी थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव से जुड़ा है। लड़की झारखंड की रहने वाली है। 

अपने आवेदन में नेहा कुमारी शर्मा ने बताया है कि वह झारखंड के सिंहभूम जिले के थाना एमजीएम के हिल व्यू कालोनी की रहने वाली है। उसने कहा कि पति मांझी थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव निवासी आकाश राय मुझे और दो बच्चियों को छोड़कर गांव चले गए। वहां मेरे ससुर माधव राय, सास हिरामती देवी, ननद सुनीता देवी व संध्या एवं चाचा ससुर केशव यादव मिल कर दहेज के लिए मेरे पति की शादी दूसरी जगह करवा रहे हैं। ससुराल वाले कुछ पैसे की लालच देकर पति को छोड़ देने की बात कर रहे हैं। उसने प्राथमिकी एमजीएम थाने में भी दर्ज कराई है। मामला कोर्ट में है। उसने कहा कि विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि इसी वर्ष फरवरी में पति की सगाई भी करवा दी गई है। ससुराल के लोग मिल कर पति की दूसरी शादी करवाने जा रहे हैं। बता दें कि कुछ साल पहले झारखंड के सिंहभूम जिले के थाना एमजीएम के हिल व्यू कालोनी निवासी नेहा कुमारी की शादी मांझी थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव निवासी आकाश राय के साथ हुई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद तक सबकुछ ठीक चल रहा था। पीड़िता ने बताया कि दहेज की लालच में पति ने दूसरी शादी का प्लान बना लिया है और सगाई कर भी ली है। इसमें लड़के के स्वजन भी साथ दे रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी