दिल्ली से मधेपुरा आ रही बस में महिला के साथ दुष्कर्म, खाना खाने गए यात्री तो खलासी ने किया मुंह काला

गोपालगंज के एक होटल के बाहर रुकी बस में महिला के साथ गुरुवार की रात खलासी ने दुष्कर्म किया। बस में सवार यात्री लाइन होटल में खाना खा रहे थे उसी दौरान अकेले बस में बैठी महिला के साथ खलासी ने मुंह काला किया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:03 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:03 PM (IST)
दिल्ली से मधेपुरा आ रही बस में महिला के साथ दुष्कर्म, खाना खाने गए यात्री तो खलासी ने किया मुंह काला
नगर थाना क्षेत्र के एक होटल के बाहर खड़ी बस में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।

गोपालगंज, जेएनएन। नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी के समीप एनएच-28 के किनारे लाइन होटल पर रुकी बस में एक महिला के साथ गुरुवार की रात खलासी ने दुष्कर्म किया। बस दिल्ली से मधेपुरा जा रही थी। बस में सवार यात्री लाइन होटल में खाना खा रहे थे उसी दौरान अकेले बस में बैठी महिला के साथ खलासी ने मुंह काला किया। जब अन्य यात्री खाना खाकर लौटे तो महिला ने अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी दी। यात्रियों की सलाह पर महिला ने 100 नंबर डायलकर वारदात की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। जानकारी होने पर नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर खलासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया खलासी मध्य प्रदेश के मुरैनागंज का निवासी है। महिला को मेडिकल चेकअप कराने के बाद पुलिस ने खलासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

दिल्ली से माधेपुरा आ रही थी महिला

बताया जाता है कि मधेपुरा जिले की रहने वाली एक महिला दिल्ली में रहती है। अपने घर जाने के लिए पीड़िता अकेले ही दिल्ली में बस पर सवार हुई थी। दिल्ली से मधेपुरा जा रही यह बस गुरुवार की रात नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच-28 के किनारे स्थित सिंह लाइन होटल पर रुकी। बस के रुकने के बाद यात्री बस से उतर लाइन होटल में खाना खाने चले गए, लेकिन महिला बस में ही बैठी रही।

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जाता है कि सभी यात्रियों के उतरने के बाद महिला को बस में अकेले बैठा देख बस के खलासी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। खाना खाने के बाद जब यात्री वापस लौटे तो महिला ने उन्हें अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर नगर इंस्पेक्टर के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया खलासी मध्य प्रदेश के मुरैनागंज निवासी मनू पाल बताया जाता है। नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित महिला का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने के बाद खलासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी