भाजपा नेता की बेटी ने फासी लगा की खुदकशी

रानी तालाब थाना के रघुनाथपुर मठिया गाव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद में खुदकशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 11:30 PM (IST)
भाजपा नेता की बेटी ने फासी लगा की खुदकशी
भाजपा नेता की बेटी ने फासी लगा की खुदकशी

बिक्रम । रानी तालाब थाना के रघुनाथपुर मठिया गाव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद में फासी लगाकर खुदकशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रानी तालाब थानाध्यक्ष शशिकात कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, पालीगंज भेज दिया।

बताया जाता है कि बिहटा थाना के कुंजवा गाव निवासी भाजपा नेता चंद्रमा यादव की पुत्री पूनम कुमारी की शादी रानी तालाब थाना के रघुनाथपुर मठिया गाव निवासी चंदन कुमार के साथ 12 वर्ष पूर्व हुई थी। भाजपा नेता के मुताबिक सोमवार की देर शाम दामाद चंदन कुमार ने पारिवारिक विवाद होने की जानकारी दूरभाष पर दी और उन्होंने पूनम को फोन पर ही काफी समझाया। इसके बाद पूनम की ससुराल में घर के सभी सदस्य सोने चले गये। मंगलवार की सुबह जब घर के सदस्य लोग जगे तो देखा कि पूनम कमरे में गले में फासी लगाकर झूल रही है। सुबह में ही पूनम के ससुराल वालों ने मौत की सूचना पिता चंद्रमा यादव को दी। घटना की सूचना मिलते ही रानी तालाब थानाध्यक्ष शशिकात कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार

पुनपुन । गौरीचक के कंडाप गाव स्थित एक घर से पुलिस ने एक नवविवाहिता का शव बरामद किया है। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। महिला के ससुराल वाले घटना के बाद से फरार हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सूचना पर गौरीचक पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका लवली देवी (25) के शव का बरामद किया। घटना के बाद उसका पति विकास उर्फ कंचन समेत उसके ससुराल वाले फरार हैं। गौरीचक एसएचओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि महिला के मायके वाले सिपारा के रहने वाले हैं। कुछ महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है। संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग

पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

बिहटा । बिहटा थाना क्षेत्र के परेव गाव में सोमवार की रात संदेहास्पद स्थिति में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस गंभीरतापूर्वक मामले की छानबीन कर रही है। परेव निवासी मृतक बिनोद प्रसाद (35) की पत्नी गुड़िया देवी ने बिहटा थाना में मामला दर्ज करवाया है। पत्नी के मुताबिक बीती रात को बिनोद प्रसाद खाना खाने के बाद सो गया था। सुबह देर तक नहीं उठने पर जब पत्नी उठाने पहुंची तो देखा कि वह मर चुका है और मुंह से झाग निकल रहा है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस को घटना स्थल से कुछ साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर छानबीन हो रही है।

chat bot
आपका साथी