पति के अवैध संबंधों का विरोध करने की सजा, महिला को जिंदा जलाया

रंगीन मिजाजी पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। मृतका की बहन ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 08:47 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jul 2016 07:51 PM (IST)
पति के अवैध संबंधों का विरोध करने की सजा, महिला को जिंदा जलाया

गोपालगंज [जेएनएन]। पति के अवैध संबंध का विरोध करने की कीमत एक महिला को यहां जान देकर चुकानी पड़ी। ससुरालियों ने उसे जिंदा ही जला डाला। विजयीपुर थाने के मिश्र बंधौरा गांव में यह घटना मंगलवार की रात हुई। इस मामले में मृतका की बहन ने उसके पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं।

बताया गया है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के भोजौली खुर्द गांव के किशुन बांसफोड़ की पुत्री फूला की शादी आठ साल पूर्व मिश्र बंधौरा गांव के नन्हे बांसफोड़ के साथ हुई थी। ससुराल जाने के कुछ समय बाद फूला देवी को पति के अवैध संबंध की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध शुरू कर दिया।

पढ़ें : नीतीश के एमएलए का डर्टी डांस, बार बालाओं संग खूब लगाए ठुमके

अक्सर होती थी पिटाई

मृतका की बहन अफती देवी का कहना है कि पति की रंगीन मिजाजी का विरोध करने पर अक्सर उसकी पिटाई होती थी। आरोप है कि मंगलवार की रात्रि इसी मामले को लेकर उसकी ससुराल वालों ने जलाकर हत्या कर दी।

हत्या की जानकारी मिलने पर बहन की ससुराल पहुंची अफती देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद विवाहिता के पति व ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

पढ़ेंः खून से सन गई रेल ट्रैक, दो किमी तक फैल गए मांस के लोथड़े

chat bot
आपका साथी