Bihar Crime News: छपरा में बच्चे को कुर्सी से उठाया तो स्वजन को घोंपा चाकू, सिवान में भी बड़ी वारदात

छपरा में एक बच्चे को कुर्सी से उठा दिए जाने का मामला इतना तूल पकड़ लिया कि उसके अभिभावक ने कुर्सी से उठाने वाले एक अधेड़ को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी तरह सिवान में भी चाकू मार दिया गया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 05:38 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 05:38 PM (IST)
Bihar Crime News: छपरा में बच्चे को कुर्सी से उठाया तो स्वजन को घोंपा चाकू, सिवान में भी बड़ी वारदात
बिहार के सिवान और छपरा में चाकू मारने की बड़ी वारदात हुई।

सारण, जेएनएन। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के शिल्हौरी गांव में बुधवार को एक बच्चे को कुर्सी से उठा दिए जाने का मामला इतना तूल पकड़ लिया कि उसके अभिभावक ने कुर्सी से उठाने वाले एक अधेड़ को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज पटना के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल अघेड़ की पहचान शिल्हौरी गांव के पूरब टोला निवासी चंदेश्वर राय के रुप में की गई है। जिन्हें इलाज के लिए स्वजनों ने स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें छपरा रेफर कर दिया। 

घायल के स्वजनों ने बताया कि चंदेश्वर राय अपने पोते को खिला रहे थे। वहीं एक कुर्सी पर पड़ोस का कोई बच्चा बैठा था। जिसे चंदेश्वर ने कुर्सी से उतार दिया। वह बच्चा रोते हुए अपने घर चला गया। इसपर बौखलाए बच्चे के अभिभावक ने चंदेश्वर राय को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि सिर और चेहरे पर चाकू के कई  जख्म के निशान हैं। स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल  रेफर कर दिया है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूर्व के विवाद में चाकू मारकर अधेड़ को किया घायल, रेफर 

सिवान। जीबी नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार की देर शाम पूर्व के विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति को चाकू से मार कर घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति नौरंगा निवासी हरिलाल सिंह के पुत्र राजेश सिंह हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि इलामदीपुर निवासी आनंद सिंह के परिवार में दो दिन पूर्व किसी बात को ले विवाद हुआ था। इसमें राजेश सिंह बीच बचाव करने गए थे। इससे नाराज होकर आनंद सिंह ने बुधवार की शाम जान मारने की नीयत से राजेश सिंह पर चाकू से हमला कर दिया जिससे राजेश सिंह घायल हो गया। ग्रामीण राजेश सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि  मामले में थाने में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। ऐसे पुलिस आरोपित आनंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

chat bot
आपका साथी