बिहार में पॉलीथिन प्रतिबंध: बंद होने लगीं फैक्ट्रियां, दस लाख हो जाएंगे बेरोजगार

बिहार में शुक्रवार से पालीथिन पर प्रतिबंध लग जाएगा। सरकार तो बेहतरी के लिए कदम उठा रही है पर इससे काफी लोगों के बेरोजगार होने की समस्या भी सामने आ रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 10:16 AM (IST)
बिहार में पॉलीथिन प्रतिबंध: बंद होने लगीं फैक्ट्रियां, दस लाख हो जाएंगे बेरोजगार
बिहार में पॉलीथिन प्रतिबंध: बंद होने लगीं फैक्ट्रियां, दस लाख हो जाएंगे बेरोजगार

पटना, जेएनएन। बिहार में पालीथिन पर सरकार प्रतिबंध लगाने जा रही है पर इससे बेरोजगारी की भी एक बड़ी समस्या सामने आ रही है। जो लोग केवल धंधे से अपना जीविकोपार्जन करते थे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। 50 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक बैग के निर्माण, कारोबार एवं इस्तेमाल को अवैध करार दिए जाने के बाद से पटना सिटी क्षेत्र की अधिकांश प्लास्टिक फैक्ट्रियों में ताला लगना शुरू हो गया है।

बिहार में सबसे अधिक करीब 300 छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में ही स्थित हैं। लोगों के स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी ङ्क्षचता के बाद सूबे के शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लगने से करीब दस हजार करोड़ रुपये का कारोबार बंद हो जाने की संभावना है। पटना सिटी क्षेत्र में प्लास्टिक बैग का निर्माण व थोक-खुदरा बिक्री बड़े पैमाने पर होता है।

दिल्ली और गुजरात के बैग आते हैं बिहार

बिहार राज्य प्लास्टिक मैन्युफैक्चङ्क्षरग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि प्लास्टिक बैग के निर्माण, व्यापार तथा दुकानों तक पहुंचाने के काम में बिहार के लगभग दस लाख लोग जुड़े हैं। दिल्ली, गुजरात व कोलकाता से प्लास्टिक बैग बिहार के बाजार में पहुंचता है। अब यहां से माल आना लगभग बंद हो गया है। अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारों की खड़ी होने वाली फौज के लिए भी राज्य सरकार को रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
स्वेच्छा से प्लास्टिक जमा करने को खुले 20 काउंटर
अजीमाबाद अंचल अंतर्गत 12 वार्ड एवं पटना सिटी अंचल अंतर्गत 8 वार्ड में नगर निगम द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थल पर विशेष काउंटर खोला गया है। यहां फ्लैक्स लगा कर प्लास्टिक मुक्त देश बनाने की लोगों से अपील की जा रही है। दुकानदारों एवं लोगों से यह भी आह्वान किया गया है कि वह स्वेच्छा से प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग लाकर इस काउंटर पर जमा कर दें। निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि बड़ी संख्या में दुकानदारों ने स्वेच्छा से काउंटर पर आकर प्रतिबंधित बैग जमा किया है। पहले ही दिन इन काउंटरों पर एक टीपर बैग जमा हुआ है। मिश्रा ने बताया कि प्लास्टिक बैग निर्माण करने वाली 47 फैक्ट्री, व्यापारी और कारोबारी को नोटिस जारी किया है। नियमानुसार इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से अभियान तेज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी