वार्ड 26 के वार्ड पार्षद चुनाव के लिए जमकर हुआ मतदान, कंजू व नीता के बीच मुकाबला दिलचस्प

पटना नगर निगम के वार्ड 26 के वार्ड पार्षद चुनाव के लिए मतदान रविवार की सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 09:25 AM (IST)
वार्ड 26 के वार्ड पार्षद चुनाव के लिए जमकर हुआ मतदान, कंजू व नीता के बीच मुकाबला दिलचस्प
वार्ड 26 के वार्ड पार्षद चुनाव के लिए जमकर हुआ मतदान, कंजू व नीता के बीच मुकाबला दिलचस्प

पटना, जेएनएन। पटना नगर निगम के वार्ड 26 के वार्ड पार्षद चुनाव के लिए मतदान रविवार की सुबह सात बजे से शुरू हुआ। अपराह्न् चार बजे तक की जाने वाली वोटिंग के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे। शाम बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कंजू देवी व नीता राय के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

रोचक हो गया है मुकाबला

वार्ड-26 में कंजू देवी व नीता राय के बीच सीधी टक्कर है। दो प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में रहने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मतदान के बाद जीत किसके ओर करवट लेगी ये कह पाना मुश्किल है। सभी अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं। रविवार को पड़े मत में युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि ने मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान किया गया।

चुनाव सामग्री कराई उपलब्ध

गश्ती दल दंडाधिकारी सह इवीएम संग्रह दल को मिलर हाई स्कूल में मतदान के एक दिन पहले ही चुनाव सामग्री उपलब्ध करा दी गई थी। हर केंद्र को दो-दो घंटे पर मतदान प्रतिशत (महिला व पुरुष) अपने निर्वाची पदाधिकारी को प्रतिवेदित देने की व्यवस्था की गई थी। सेक्टर दंडाधिकारियों को ये आदेश दिया गया था कि वह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान कार्य समाप्ति के बाद उनके क्षेत्र से संबंधित पोल्ड इवीएम आदि निर्वाचन सामग्री समय पर वज्रगृह में पहुंच जाए।

नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व क्यूआरटी दल के रूप में कार्य करते रहे और वरीय प्रभारी नियंत्रण कक्ष से निर्देश प्राप्त होते ही निर्देशित स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि सीमा सील व वाहन चेकिंग स्थल का गठन और आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्ति संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा किया जाए।

chat bot
आपका साथी