Valentine Day पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का स्‍पेशल सॉन्‍ग वायरल, कुछ यूं किया प्यार का इजहार

Valentine Day Special भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का वेलेंटाइन डे के लिए खास गाना माई फर्स्‍ट वेलेंटाइन रिलीज होते ही वायरल हो गया है। अक्षरा ने इसे अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया है जिसे अभी तक 2.88 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 12:28 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 02:10 PM (IST)
Valentine Day पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का स्‍पेशल सॉन्‍ग वायरल, कुछ यूं किया प्यार का इजहार
अपने वैलेंटाइन डे स्‍पेशल सॉन्‍ग में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह। तस्‍वीर अक्षरा के यू-ट्यूब चैनल से साभार।

पटना, बिहार ऑनलाइन डेस्‍क। वेलेंटाइन डे (Valentine Day 2021) के अवसर पर भोजपुरी एक्ट्रेस एवं गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का वेलेंटाइन स्पेशल गाना (Valentine Special Song) तहलका मचा रहा है। अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने 'माई फर्स्‍ट वेलेंटाइन' को अभी तक 2.81 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं। विदित हो कि यह अक्षरा सिंह का वेलेंटाइन डे के अवसर पर पहला गाना है। खास बात यह है कि यह भोजपुरी नहीं, बल्कि हिंदी में है। अक्षरा कहतीं हैं कि यह रोमांटिक गाना वेलेंटाइन डे को यादगार बनाएगा।

वेलेंटाइन डे को यादगार बनाएगा यह गाना

भोजपुरी एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह गायिका भी हैं। वे लगभग सभी अवसरों के लिए भोजपुरी गाने के साथ नजर आ चुकी हैं। जहां तक वेलेंटाइन डे की बात है, इस अवसर पर यह उनका पहला गाना है। इसके लिरिक्स अजय बच्चन के हैं तो म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी और कोरियोग्राफर संजय कोर्व हैं। वेलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज अपने इस गाने 'माई फर्स्‍ट वेलेंटाइन' को लेकर अक्षरा कहतीं हैं कि यह रोमांटिक गाना सही मायने में प्यार करने वालों के लिए है। अक्षरा ने कहा कि उन्‍हें उम्मीद है कि यह गाना वेलेंटाइन डे के लिए यादगार हो जाएगा।

अश्‍लीलता के खिलाफ आवाज बनीं अक्षरा

16 साल की उम्र में रवि किशन के साथ भोजपुरी फिल्‍मों में कदम रखने वालीअक्षरा सिंह आज भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की स्‍टार हैं। एक मीडिया इंटरव्‍यू में अक्षरा ने स्‍वीकार किया है कि उस वक्त उन्होंने 'अश्लील गाने' पर डांस किया था, क्‍योंकि तब वे स्टार भी नहीं थीं और विकल्प नहीं होने के कारण विरोध भी नहीं कर सकी थीं। दरअसल, अक्षरा सिंह ने अश्लील कंटेंट के दौर में भोजपुरी फिल्‍म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। लेकिन अब अक्षरा सिंह उस हैसियत में हैं कि वे अश्‍लीलता के खिलाफ जंग लड़े। आज वे भोजपुरी फिल्‍म इंडस्ट्री में अश्‍लीलता खिलाफ सशक्‍त आवाज हैं।

chat bot
आपका साथी