यूपी चुनाव को लेकर भाजपा से जदयू को नहीं मिला कोई संदेश, अब इंतजार के मूड में नहीं पार्टी

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 जदयू के यूपी प्रभारी केसी त्यागी ने कहा कि अगर शुक्रवार देर शाम तक भाजपा नेतृत्व की ओर से सीट शेयरििंग को लेकर कोई संदेश नहीं आता है तो हमारे लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 09:11 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 09:11 PM (IST)
यूपी चुनाव को लेकर भाजपा से जदयू को नहीं मिला कोई संदेश, अब इंतजार के मूड में नहीं पार्टी
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना: उत्तर प्रदेश (यूपी) विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को गुरुवार देर शाम तक कोई संदेश नहीं मिला था। जदयू के यूपी प्रभारी केसी त्यागी ने कहा कि समय अब कम है। हम लोगों के लिए दो दिनों का इंतजार भी उचित नहीं। अगर शुक्रवार देर शाम तक भाजपा नेतृत्व की ओर से सीट शेयरििंग को लेकर कोई संदेश नहीं आता है तो हमारे लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा।

यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से उनकी सकारात्मक बात

बुधवार को जदयू प्रत्याशियों के नाम की घोषणा इस वजह से रोक दी गई थी कि केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता आरसीपी सिंह ने कहा था कि भाजपा के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से उनकी सकारात्मक बात हुई है। इसके बाद गुरुवार को यह इंतजार था कि भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई वक्तव्य आएगा। पर देर शाम तक भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई वक्तव्य जारी नहीं किया गया था।

हम सम्मानजनक संख्या की बात कर रहे हैं

जदयू के यूपी प्रभारी केसी त्यागी ने कहा कि हम सम्मानजनक संख्या की बात कर रहे हैं। पूर्व में जब सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा के साथ बात आरंभ हुई थी तब 30 सीटों की सूची भाजपा नेतृत्व को दी गयी थी। अभी हमारे पास 51 लोगों के नाम हैं।

दे रखी है हिसाब से निर्णय लेने की स्वतंत्रता 

जदयू के यूपी प्रभारी केसी त्यागी ने कहा कि अगर शुक्रवार शाम तक इस संबंध में बात नहीं बनती है तो पार्टी के केंद्रीय नेतृृत्व ने यूपी की स्थानीय इकाई को अपने हिसाब से निर्णय लेने की स्वतंत्रता दे रखी है। इस बारे में विमर्श हो चुका है। यह भी तय है कि हम चरणवार तरीके से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेंगे।

chat bot
आपका साथी