अनलॉक-1: छूट मिलने से सड़कों पर उमड़ी भीड़, संक्रमण से बचने को बरतें ये सावधानी

अनलॉक-1 से सड़क व बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो सकती है। अगर आप थोड़ा एहतियात बरतें तो संक्रमण से बच सकते हैं। जानें-

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 11:21 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 11:21 AM (IST)
अनलॉक-1: छूट मिलने से सड़कों पर उमड़ी भीड़, संक्रमण से बचने को बरतें ये सावधानी
अनलॉक-1: छूट मिलने से सड़कों पर उमड़ी भीड़, संक्रमण से बचने को बरतें ये सावधानी

पटना, जेएनएन। अनलॉक-वन में कमोवेश सभी को घर से बाहर निकलने की अनुमति मिल गई है। इससे सड़क व बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी है, लेकिन लोग शारीरिक दूरी और हैंड सैनिटाइजर भूल गए हैं। कई लोग तो मुंह भी नहीं ढंक रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो सकती है। सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर चौधरी का कहना है कि लापरवाही से केस बढऩा तय है।

घर में बरतें ये सावधानियां

- बिना वजह दूसरों के घर न जाएं और दूसरे को अपने घर भी न आने दें। 

- कोई घर आए तो जाने के बाद उस जगह को डिसइंफेकटेंट से साफ करें।

- होटल या स्ट्रीट फूड की बजाय घर में बने ताजे खाने को तरजीह दें।

- बाहर से जो भी सामान लाएं उसे साफ करने के बाद ही अंदर रखें।

- जिस झोले में सामान लेकर आएं सामान निकालने के बाद उसे धो लें।

- बाहर से आने के बाद कपड़े और जूते आदि धोएं या विसंक्रमित करें।

- दिनचर्या सुव्यवस्थित रखें और व्यायाम व प्राणायाम करते रहें।

बाहर जाने पर यह जरूर करें

- बिना मास्क पहने यानी मुंह ढंके घर से बाहर न जाएं।

- भीड़ वाली जगह में भी एक-दूसरे से करीब छह फीट की दूरी बनाए रखें।

- कोई सर्दी-खांसी से परेशान दिखे तो उससे दूर रहें।

- अंजान सतह छू जाने पर हाथ धोएं या हैंड रब से सैनिटाइज करें।

- बिना हाथ धोए या सैनिटाइज किए मुंह, नाक व आंखों को न छुएं।

कार्यालय में रहने पर इनका रखें ध्यान

- दरवाजे के हैंडल जैसे साझा इस्तेमाल की चीजों को छूने के बाद हाथ सैनिटाइज करें।

- कार्यालय में दो सीटों के बीच में डेढ़ से दो मीटर की दूरी बनाए रखें।

- मिल-जुलकर एक टेबल पर लंच साझा करने की आदत से बचें।

- लिफ्ट में एक साथ दो या चार से अधिक के साथ न जाएं।

- सीढिय़ों से ऊपर जाना बेहतर है, इस दौरान रेलिंग को न छुएं।

- कार्य शुरू करने के पहले सैनिटाइजर, वाइप्स व डिसइंफेक्टेंट टिश्यू से साफ करें।

- कैंटीन की बजाय घर में बना खाना अपने बर्तन में ही खाएं।

बस व ऑटों में यह जरूरी

- बस या ऑटो में शारीरिक दूरी का पालन करें।

- जगह न हो तो दूसरे साधन के आने का धैर्यपूर्वक इंतजार करें।

- रॉड आदि का सहारा लेने पर तुरंत हाथ को सैनिटाइज कर लें।

- पब्लिक वाहन में रहने के दौरान मुंह से मास्क न हटाएं।

chat bot
आपका साथी