निर्माण के बाद से ही बंद हैं फुलवारीशरीफ स्टेशन पर शौचालय

दानापुर रेल मंडल के फुलवारीशरीफ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 09:01 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 09:01 PM (IST)
निर्माण के बाद से ही बंद हैं फुलवारीशरीफ स्टेशन पर शौचालय
निर्माण के बाद से ही बंद हैं फुलवारीशरीफ स्टेशन पर शौचालय

जागरण संवाददाता, पटना: दानापुर रेल मंडल के फुलवारीशरीफ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए एक नहीं दो-दो शौचालय बनाए गए हैं, परंतु निर्माण के बाद से ही दोनों में ताला बंद है। मंडल मुख्यालय तक को इसकी सूचना कई बार दी गई, परंतु आज तक इसका ताला हमेशा के लिए नहीं खुल सका है।

जब-जब शौचालय के लिए हंगामा होता है तब-तब इसका ताला खोल दिया जाता है। दो-चार दिन बाद फिर से ताला बंद कर दिया जाता है। शौचालय बंद रहने से सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को हो रही है। लॉकडाउन के दौरान भी यहां पर लंबी दूरी की चार ट्रेनों के साथ ही आधा दर्जन विशेष ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। यहां से सैकड़ों यात्री अथवा रेलकर्मी प्रतिदिन यात्रा करते हैं।

02391 श्रमजीवी एक्सप्रेस के यात्रियों ने बताया कि कोरोना के चलते वे लोग स्टेशन पर एक से डेढ़ घंटे पहले ही आ जाते हैं। परंतु इस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की घोर कमी खलती है। यहां दो-दो शौचालय बने हुए हैं। दोनों में ही ताला लगा हुआ है। पुरुष यात्री तो किसी तरह काम चला लेते हैं, परंतु महिला यात्रियों को घोर संकट का सामना करना पड़ता है।

शौचालय में ताला बंद रहने के कारण उन्हें आसपास के घरों में जाना पड़ता है। अभी कोरोना संक्रमण के कारण कोई भी घर का मालिक अपने घर में बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देना चाहता है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन आने के बाद ही यात्रियों की परेशानी दूर होती है।

chat bot
आपका साथी