बिहार में आज भी होगी झमाझम बारिश, छह डिग्री लुढ़का पारा

पटना। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। इससे पूरे प्रदेश में रविवार को झमाझम बारिश हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 07:10 PM (IST)
बिहार में आज भी होगी झमाझम बारिश, छह डिग्री लुढ़का पारा
बिहार में आज भी होगी झमाझम बारिश, छह डिग्री लुढ़का पारा

पटना। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। इससे पूरे प्रदेश में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इस मौसम में पहली बार हुई अच्छी बरसात से छोटी नदियों में उफान आ गया और गलियों के नाले भी उफनाने लगे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। बताया जा रहा कि प्रदेश में 12 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा, इस कारण रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। बारिश के कारण राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है।

रविवार को पटना में 22.7 मिमी. वर्षा रिकॉर्ड की गई। गया में 16.6 मिमी., भागलपुर में 21.3 मिमी., पूर्णिया में 3.1 मिमी., औरंगाबाद में 10 मिमी., देव में छह मिमी., इंद्रपुरी में पांच मिमी., मनिहारी, कुर्सेला और कटिहार में चार-चार मिमी. वर्षा रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पूर्णिया का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। पूर्वानुमान के अनुसार 12 जुलाई तक बिहार और पड़ोसी राज्य झारखंड समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश व उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस कारण बिहार में भी रुक-रुककर वर्षा होने की संभावना है। औरंगाबाद व मुजफ्फरपुर सहित कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है।

-------------

chat bot
आपका साथी